सोशल मीडिया पर रोज कोई न कोई वीडियो लोगों को हंसाने का काम कर देता है, लेकिन कुछ क्लिप ऐसी होती हैं जो हंसी के साथ सीख भी दे जाती हैं. इन दिनों इंटरनेट पर एक ऐसा ही मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे. वीडियो में एक शख्स पूरे कॉन्फिडेंस के साथ पालतू मधुमक्खियों का बॉक्स खोलता नजर आता है और खुद को किसी बड़े एक्सपर्ट से कम नहीं समझता. कैमरे के सामने वह बड़े ही ठाठ से कहता है कि अगर उसने बॉक्स खोल दिया तो उसे ईनाम मिलना चाहिए. लेकिन किसे पता था कि कुछ ही सेकंड में मधुमक्खियां उसे ऐसा सबक सिखा देंगी, जो जिंदगी भर याद रहेगा.
मधुमक्खियों से खेलना पड़ा भारी
वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स खेत के बीच रखे मधुमक्खियों के बॉक्स के पास पहुंचता है. उसके हाथ में कोई खास सुरक्षा उपकरण नहीं है, लेकिन चेहरे पर गजब का आत्मविश्वास झलक रहा है. वह बड़े आराम से बॉक्स खोलता है और अंदर से मधुमक्खियों से भरी प्लेट निकालने लगता है. इस दौरान वह कैमरामैन से मजाकिया अंदाज में कहता है कि अगर उसने इसे खोल दिया तो उसे इनाम मिलना चाहिए.
सिर पर पड़ा डंक और फिर
शुरुआत में सब कुछ बिल्कुल स्मूथ चलता है. मधुमक्खियां शांत नजर आती हैं और देखने वालों को लगता है कि भाई को सच में पूरा अनुभव है. लेकिन तभी अचानक खेल पलट जाता है. जैसे ही प्लेट बाहर आती है, एक मधुमक्खी उड़ते हुए सीधे उसके सिर पर हमला कर देती है. अगले ही पल शख्स दर्द से चीख उठता है और उसका सारा आत्मविश्वास हवा हो जाता है.
इधर उधर भागने लगा शख्स
इसके बाद जो होता है, वही इस वीडियो को सुपरहिट बना देता है. डंक लगते ही वह शख्स खेत में इधर-उधर ऐसे भागने लगता है जैसे किसी भूत ने पीछे पड़ लिया हो. कभी सिर पकड़ता है, कभी जमीन की तरफ दौड़ता है और कभी दूर भागने की कोशिश करता है. कैमरामैन की हंसी भी वीडियो में साफ सुनाई देती है, जो इस सीन को और मजेदार बना देती है.
यूजर्स ने ले लिए मजे
सोशल मीडिया पर यूजर्स इस वीडियो पर जमकर कमेंट कर रहे हैं. कोई लिख रहा है कि यही था ईनाम, तो कोई कह रहा है कि मधुमक्खियों ने तुरंत घमंड तोड़ दिया. कुछ लोग मजाक में यह भी लिख रहे हैं कि प्रकृति के साथ ज्यादा होशियारी हमेशा भारी पड़ती है. वहीं कई यूजर्स इसे एक सीख की तरह भी देख रहे हैं और कह रहे हैं कि बिना सुरक्षा के ऐसे काम करना खतरनाक हो सकता है. वीडियो को tumara.abhay नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है.

