एक ही दिन में शेयर बाजार की तूफानी रफ्तार पड़ी धीमी, सेंसेक्स और निफ्टी दोनों फिसले

सतीश कुमार
3 Min Read


Share Market Today: भारत-अमेरिका के बीच ट्रेड डील के बाद मंगलवार को आई तूफानी तेजी के बाद आज शेयर बाजार सुस्त है. बीएसई के 30 शेयरों वाले संवेदी सूचकांक सेंसेक्स और NSE के 50 शेयरों वाले बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी दोनों की कमजोर शुरुआत रही.  BSE सेंसेक्स 0.5 परसेंट की गिरावट के साथ 83300 के निशान से नीचे खुला, जबकि NSE निफ्टी ने 25675 के लेवल से कारोबार की शुरुआत की. 

आज कारोबार के दौरान निवेशकों की नजर ग्लोबल संकेतों पर रहेगी, जिनमें एशियाई बाजारों के ट्रेंड और वॉल स्ट्रीट पर आया उतार-चढ़ाव शामिल हैं.  रुपये की चाल और कमोडिटी की कीमतों में बदलाव भी इंट्राडे सेंटिमेंट को प्रभावित कर सकते हैं. साथ ही भारत और अमेरिका ट्रेड डील से जुड़े डेवलपमेंट और बजट में हाल ही में हुई घोषणाओं पर आ रही प्रतिक्रियाओं का भी असर बाजार पर देखने को मिल सकता है. 

आज सुबह के कारोबार में ब्रॉडर मार्केट में भी गिरावट देखी जा रही है. निफ्टी मिडकैप इंडेक्स में 0.48 परसेंट और निफ्टी स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.18 परसेंट की गिरावट दर्ज की गई. निफ्टी IT इंडेक्स 5.5 परसेंट से ज्यादा लुढ़क गया है, जिसमें परसिस्टेंट सिस्टम्स, LTIMindtree, इंफोसिस, HCL टेक, कोफोर्ज, TCS, Mphasis और टेक महिंद्रा के शेयरों को नुकसान पहुंचा. 

एशियाई बाजारों का हाल

आज ज्यादातर एशियाई बाजार भी गिरावट के साथ खुले. वॉल स्ट्रीट पर रातोंरात आई गिरावट और अमेरिकी टेक्नोलॉजी शेयरों में भारी बिकवाली के बाद निवेशकों का मूड बिगड़ा हुआ है. जापान के शेयर बाजार में सबसे ज्यादा गिरावट आई है. निक्केई 225 टेक्नोलॉजी शेयरों पर दबाव के चलते लगभग 1.2 परसेंट तक गिर गया. वहीं, टॉपिक्स इंडेक्स में भी गिरावट दर्ज की गई है. इसके विपरीत, दक्षिण कोरियाई बाजारों में अच्छा कारोबार हुआ, जिसमें कोस्पी में 0.4 परसेंट का उछाल आया और कोसडैक में 1 परसेंट से ज्यादा की बढ़त दर्ज की गई. 

वॉल स्ट्रीट में गिरावट

3 फरवरी को अमेरिकी शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुए क्योंकि टेक्नोलॉजी शेयरों में बिकवाली का दबाव देखा गया. S&P 500 0.84 परसेंट ​​गिरकर 6,917.81 पर आ गया. डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 166.67 अंक या 0.34 परसेंट लुढ़ककर 49,240.99 पर बंद हुआ, जबकि दिन में कारोबार के दौरान पहले यह रिकॉर्ड हाई लेवल पर पहुंच गया था. नैस्डैक कम्पोजिट 1.43 परसेंट फिसलकर 23,255.19 पर बंद हुआ. इस दौरान एनवीडिया से लेकर माइक्रोसॉफ्ट, अल्फाबेट के शेयरों में भी भारी गिरावट देखी गई.

ये भी पढ़ें:

India’s Electronics Manufacturing: इंडिया-यूएस ट्रेड डील बड़ा मौका, 100 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है इलैक्ट्रॉनिक्स एक्सपोर्ट



Source link

Share This Article
Satish Kumar Is A Journalist With Over 10 Years Of Experience In Digital Media. He Is Currently Working As Editor At Aman Shanti, Where He Covers A Wide Variety Of Technology News From Smartphone Launches To Telecom Updates. His Expertise Also Includes In-depth Gadget Reviews, Where He Blends Analysis With Hands-on Insights.