ओशो का जीवन मंत्र: आज में जियो! वर्तमान पल की शक्ति से खालीपन दूर करने का आसान उपाय जानें?

सतीश कुमार
3 Min Read

Osho Inspirational Thoughts: आज के इस तेज भागदौड़ से भरी दुनिया में इंसान जिस चीज को सबसे ज्यादा खो रहा है, वह है वर्तमान पल. हम या तो आने वाले कल की चिंता करते हैं या फिर बीते हुए दिनों में किसी बात को लेकर उलझे रहते हैं. इसी सोच को चुनौती देने वाला ओशो रजनीश का यह जीवन मंत्र हमें एक गहरी लेकिन सीधी बात सिखाता है.

जब हम बार-बार यही सोचते हैं कि, कल अच्छा होगा, कल समय मिलेगा या कल खुश हो जाएंगे, तो हम आज के बेहतरीन पल को गंवा देते हैं. सच यह है कि, हर बार कल आता तो जरूर है, लेकिन वह फिर आज बन जाता है, और इंसान फिर किसी नए कल में फंस जाता है. यही कारण है कि, बहुत से लोग सब कुछ होने के बाद भी अंदर से खालीपन और अकेलापन महसूस करते हैं.

ओशो क्या कहते हैं?

ओशो के अनुसार, जीवन कोई भविष्य की मंजिल नहीं है, बल्कि यह इसी क्षण घट रहा अनुभव है. अगर आप खाना खा रहे हैं तो उसके स्वाद का भरपूर आनंद उठाएं. अगर आप किसी से बातचीत कर रहे हैं, तो मन खोलकर बातें सुनें और कहे. जब हम किसी भी काम को पूरे मन से करते हैं, तो वह असली जीवन बनता है.

ओशो कहते हैं कि, ईश्वर का धन्यवाद कहने का अर्थ उनकी पूजा या शब्द मात्र नहीं है, बल्कि पूरी जागरूकता के साथ जीवन को जीना है. जब आप इस क्षण को पूरी तरह से अनुभव करते हैं, तब आप जीवन का सम्मान कर रहे होते हैं.

आज का सरल उपाय

आज दिन में कम से कम 10 मिनट ऐसे निकालें जब आप केवल वही करें जो आपको पसंद है
न कोई मोबाइल
न किसी बात की चिंता
न भविष्य की योजना
बस उस पल को पूरी तरह से जीए, यह छोटा-सा अभ्यास आपको जीवन में आज से जोड़ने का काम करेगा.

Share This Article
Satish Kumar Is A Journalist With Over 10 Years Of Experience In Digital Media. He Is Currently Working As Editor At Aman Shanti, Where He Covers A Wide Variety Of Technology News From Smartphone Launches To Telecom Updates. His Expertise Also Includes In-depth Gadget Reviews, Where He Blends Analysis With Hands-on Insights.
Leave a Comment