Kark Weekly Horoscope 2026 (1 to 7 February): फरवरी 2026 महीने का पहला सप्ताह 1 से 7 जनवरी का समय कर्क राशि के करियर, कारोबार, आर्थिक स्थिति, पारिवारिक व प्रेम जीवन और सेहत आदि के लिए यह सप्ताह कैसा रहेगा. कर्क राशि वाले ज्योतिषाचार्य अनीष व्यास से जानें अपना भविष्यफल, यहां पढ़ें पूरा साप्ताहिक राशिफल.
कर्क साप्ताहिक राशिफल
कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह कभी खुशी कभी गम लिए रहने वाला है. सप्ताह की शुरुआत में आपको कामकाज से जुड़ी अड़चनों को झेलना पड़ सकता है. इस दौरान आपके प्रियजनों का व्यवहार थोड़ा रूखा रह सकता है.
करियर कारोबार
कार्यक्षेत्र में सीनियर और जूनियर से अपेक्षाकृत कम सहयोग मिलेगा. इस दौरान कर्क राशि के जातकों को बजाय हताश या निराश होने के धैर्य और विवेक से काम लेना उचित रहेगा. कर्क राशि के जातकों को पूरे सप्ताह वाणी और व्यवहार में विनम्रता बनाए रखने की कोशिश करना चाहिए और लोगों के साथ अधिक तर्क-वितर्क करने से बचना चाहिए.
सेहत
सप्ताह के मध्य का समय आपकी सेहत की दृष्टि से प्रतिकूल कहा जाएगा. इस दौरान अपनी दिनचर्या और खानपान सही रखें. कर्क राशि के जातकों को नशे से दूरी बनाए रखना उचित रहेगा. सप्ताह के उत्तरार्ध में चोट लगने की आशंका रहेगी. इस दौरान अपने काम सावधानी से करें और वाहन भी सावधानी के साथ चलाएं.
कर्क राशि के सामने इस दौरान अचानक से कोई बड़ा खर्च आ सकता है. हालांकि यह खर्च किसी अच्छे कार्य में होगा. जिसका फायदा आपको भविष्य में मिलेगा. प्रेम संबंध में उतावलेपन से बचें और मर्यादा बनाए रखें.
कर्क राशि के लिए उपाय: शिव महिम्न स्तोत्र का पाठ करें.
ये भी पढ़ें: Mithun Weekly Horoscope 2026: मिथुन राशि की होगी बल्ले-बल्ले, फरवरी में बन सकते हैं प्रमोशन के योग
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

