road accident l पाली थाना क्षेत्र के घुनघुटी में भीषण सड़क हादसा में चालक युवक और युवती की दर्दनाक मौत हो गई जिसके बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गयाl मदारी ढाबा के पास सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से बोलेरो टकरा गई। इस हादसे में चालक सहित दो लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
बताया जा रहा है कि मृतकों की पहचान बोलेरो चालक इजहार खान (32) निवासी मेढकी और एक युवती के रूप में हुई है। युवक की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि युवती ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि मृत युवती शहडोल डीएफओ श्रद्धा पेंद्रो के परिवार की सदस्य थी।
घायलों में श्रेया मर्सकोले (20), भानुशी मरावी (20), जूही बनर्जी (22), साक्षी मर्सकोले (22) और मीनाक्षी मर्सकोले (26) शामिल हैं। सभी घायलों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।