टैरिफ डील का असर, प्री- मार्केट ओपनिंग में बाजार में भारी उछाल, सेंसेक्स 3600 अंक उछला, निफ्टी में भी तेजी

aditisingh
1 Min Read

Stock Market Today: भारतीय शेयर मार्केट में सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार, 3 फरवरी वाले कारोबारी दिन की पॉजिटव रही. प्री मार्केट ओपनिंग में शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी देखने को मिली..

सोमवार को कैसा रहा था मार्केट?

भारतीय शेयर मार्केट में सोमवार, 2 फरवरी वाले कारोबारी दिन जबरदस्त तेजी देखने को मिली थी और दोनों ही प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स हरे निशान पर ट्रेड करते हुए बंद हुए थे. सेंसेक्स 943.52 अंक या 1.17 प्रतिशत की तेजी के साथ 81,666.46 अंक तो वहीं, एनएसई निफ्टी 50 262.95 अंक या 1.06 प्रतिशत उछलकर 25,088.40 के लेवल पर कारोबारी दिन की समाप्ति की थी.

बीएसई बास्केट से पावरग्रिड, अडानी पोर्ट, रिलायंस, महिंद्रा एंड महिंद्रा और इंडिगो टॉप गेनर थे. टॉप लूजर की बात करें तो एक्सिस बैंक, टाइटन, टीसीएस और ट्रेंट रहे थे. निफ्टी मिडकैप 100, निफ्टी 100, निफ्टी बैंक, निफ्टी स्मॉलकैप 100, निफ्टी एफएमसीजी और निफ्टी ऑटो के शेयरों में तेजी देखने को मिली थी.

वहीं निफ्टी आईटी के शेयरों में गिरावट थी. सोमवार के कारोबारी दिन बीएसई बास्केट से 25 शेयर हरे निशान पर बंद हुए थे और 5 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई थी.

Share This Article
Follow:
Satish Kumar Is A Journalist With Over 10 Years Of Experience In Digital Media. He Is Currently Working As Editor At Aman Shanti, Where He Covers A Wide Variety Of Technology News From Smartphone Launches To Telecom Updates. His Expertise Also Includes In-depth Gadget Reviews, Where He Blends Analysis With Hands-on Insights.
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *