नकली नोट, खुले नंबर और सोशल मीडिया पर देश की अर्थव्यवस्था से खिलवाड़, नकली नोटों के वीडियो से मचा हड़कंप

सतीश कुमार
4 Min Read


आज का भारत तेजी से डिजिटल हो रहा है. सरकार से लेकर आम आदमी तक हर स्तर पर डिजिटल प्लेटफॉर्म को बढ़ावा दिया जा रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बार-बार डिजिटल इंडिया की बात करते हैं और देश को कैशलेस व टेक्नोलॉजी फ्रेंडली बनाने की अपील करते हैं. लेकिन इसी डिजिटल प्लेटफॉर्म का एक खतरनाक चेहरा अब सामने आ रहा है, जिसने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक वीडियो इस बात का सबूत बन रहा है कि अपराधी अब बिना किसी डर के खुलेआम देश की अर्थव्यवस्था को चोट पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं.

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा नकली नोटों का वीडियो

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ लोग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X समेत अन्य साइट्स पर नकली नोटों की मोटी गड्डियां दिखा रहे हैं. वीडियो में नोटों को इस तरह पेश किया जा रहा है जैसे यह कोई सामान्य कारोबार हो. हैरानी की बात यह है कि वीडियो बनाने वाले लोग न तो अपना चेहरा छिपा रहे हैं और न ही किसी तरह का डर दिख रहा है. यह साफ संकेत है कि अपराधियों का हौसला किस कदर बुलंद हो चुका है.

और फिर हो गई हद

मामला यहीं खत्म नहीं होता. वीडियो में एक मोबाइल नंबर भी खुलेआम दिखाया गया है, जिसे कथित तौर पर संपर्क के लिए बताया जा रहा है. यही बात सबसे ज्यादा चौंकाने वाली है. सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि इस तरह सार्वजनिक रूप से नंबर दिखाना न सिर्फ कानून को खुली चुनौती है, बल्कि यह यह भी दिखाता है कि अपराधी खुद को सिस्टम से ऊपर समझने लगे हैं. एबीपी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता, खबर केवल सोशल मीडिया दावों के आधार पर लिखी गई है.

यह भी पढ़ें: Video: अंडर कंस्ट्रक्शन पुल पर रील बना रहा था युवक, नीचे गिरा, सीमेंट की दीवार में दबा, दर्दनाक मौत

यूजर्स का खौल उठा खून

वीडियो को @INCIndia नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…देश में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है. एक और यूजर ने लिखा…कोई कुछ बोल दे तो उसे उठाकर जेल भेज दिया जाता है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…किसके इशारे पर सबकुछ हो रहा है पता करो.

यह भी पढ़ें: चलती ट्रेन से उतरने की जल्दी में शख्स ने गंवाई जान, वायरल वीडियो देख कांप जाएगी रूह





Source link

Share This Article
Satish Kumar Is A Journalist With Over 10 Years Of Experience In Digital Media. He Is Currently Working As Editor At Aman Shanti, Where He Covers A Wide Variety Of Technology News From Smartphone Launches To Telecom Updates. His Expertise Also Includes In-depth Gadget Reviews, Where He Blends Analysis With Hands-on Insights.
Leave a Comment