पाकिस्तान पहुंचा भारतीय शख्स, पहचान बताने पर जमकर हुई खातिरदारी, वीडियो देख तारीफ करने लगे यूजर्स

सतीश कुमार
4 Min Read


सोशल मीडिया की दुनिया में हर दिन कुछ न कुछ ऐसा सामने आ जाता है जो दिल को छू जाता है. कभी हंसी. कभी हैरानी और कभी ऐसी कहानी जो यह याद दिला देती है कि इंसानियत सरहदों से बड़ी होती है. इन दिनों इंटरनेट पर एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें भारत का एक शख्स पाकिस्तान पहुंचकर तालाब के किनारे व्लॉगिंग करता नजर आ रहा है. वीडियो में कोई तनाव नहीं, कोई नफरत नहीं, बल्कि बातचीत, मुस्कान और अपनापन दिखाई देता है, जिसने लाखों लोगों का दिल जीत लिया है.

पाकिस्तान पहुंचा भारतीय शख्स, जमकर हुई खातिरदारी

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि भारतीय शख्स पाकिस्तान के एक तालाब के किनारे खड़ा होकर कैमरे के सामने व्लॉगिंग कर रहा है. वह वहां मौजूद लोगों से बोट राइड के बारे में पूछता है. जवाब मिलता है कि बोट राइड का किराया 80 रुपये है. बातचीत बिल्कुल सामान्य तरीके से आगे बढ़ती है और इसी दौरान वहां मौजूद लोग उससे पूछते हैं कि वह कहां से आया है. भारतीय शख्स बिना किसी झिझक के जवाब देता है कि वह भारत से है और उत्तर प्रदेश राज्य से आया है. इसके बाद तो मानों वहां खड़े पाकिस्तानी खुश हो जाते हैं और अपने रिश्ते भी भारत से निकालने लगते हैं. बात बड़े सलीके और मोहब्बत के साथ आगे बढ़ती है.

बेहद खुश दिखे पाकिस्तानी

जैसे ही पाकिस्तानी लोगों को पता चलता है कि शख्स भारत से आया है तो यहीं से वीडियो का माहौल बदल जाता है. जैसे ही यह बात सामने आती है कि सामने खड़ा शख्स भारत से आया है, वहां मौजूद लोगों के चेहरे पर हैरानी के साथ-साथ खुशी भी नजर आने लगती है. वीडियो में देखा जा सकता है कि लोग मुस्कुराने लगते हैं, सवाल पूछते हैं और माहौल एकदम दोस्ताना हो जाता है. इसके बाद बोट वाला शख्स से पूछता है कि क्या उसके पास इंडियन करेंसी है, जिसके बाद भारतीय शख्स उसे भारत का 100 रुपये का नोट देता है जिसे देखकर वहां हर कोई हैरान रह जाता है.

ऑफर की फ्री बोट राइड

बात यहीं नहीं थमती. बोट वाला बाकी लोगों को बुलाता है और कहता है कि देखो ये हमारे मेहमान हैं. इसके बाद भारतीय शख्स को बड़े ही प्यार मोहब्बत के साथ फ्री बोट राइड ऑफर की जाती है. भारतीय शख्स भी मेजबानों की बात नहीं काटता और ऑफर कुबूल कर लेता है. वीडियो देखकर हर कोई पाकिस्तानी लोगों की मेहमान नवाजी की तारीफ कर रहा है.

यह भी पढ़ें: चलती ट्रेन से उतरने की जल्दी में शख्स ने गंवाई जान, वायरल वीडियो देख कांप जाएगी रूह

यूजर्स बोले, दुनिया को नफरत नहीं मोहब्बत की जरूरत है

वीडियो को Rizwansidravlog नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…भाई मैं भी पाकिस्तान गया था, अफवाहों से उलट वहां के लोग काफी दिलदार हैं. एक और यूजर ने लिखा…हर इंसान अपने आप में अच्छा होता है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…दुनिया को मोहब्बत चाहिए, नफरतें खत्म करो.

यह भी पढ़ें: Video: अंडर कंस्ट्रक्शन पुल पर रील बना रहा था युवक, नीचे गिरा, सीमेंट की दीवार में दबा, दर्दनाक मौत





Source link

Share This Article
Satish Kumar Is A Journalist With Over 10 Years Of Experience In Digital Media. He Is Currently Working As Editor At Aman Shanti, Where He Covers A Wide Variety Of Technology News From Smartphone Launches To Telecom Updates. His Expertise Also Includes In-depth Gadget Reviews, Where He Blends Analysis With Hands-on Insights.
Leave a Comment