भारी पड़ सकती हैं ये चीजें, फोन पर भूलकर भी न करें यूज, हो जाएगा बड़ा नुकसान

सतीश कुमार
3 Min Read


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

अब फोन सिर्फ दुनिया से कनेक्ट होने का जरिया नहीं बच गए हैं. अब इनमें हमारी बैंकिंग इंफोर्मेशन, पेमेंट डिटेल्स और सोशल मीडिया अकाउंट तक सब कुछ स्टोर होता है. इसलिए कई बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है. कई लोग ट्रेंड को फॉलो करते हुए फोन के साथ कुछ ऐसी गड़बड़ कर लेते हैं, जिसका बड़ा नुकसान हो सकता है. आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि फोन को किन चीजों से बचाकर रखना चाहिए.

फोन के बैक पैनल पर न लगाएं स्टिकर्स

स्टिकर देखने में अच्छे होते हैं और फोन को नया लुक भी देते हैं, लेकिन ये बड़ा नुकसान भी कर सकते हैं. अगर आप किसी मोटे मैटेरियल से बने स्टिकर से फोन का पूरा बैक पैनल कवर कर लेते हैं तो इससे ओवरहीटिंग की समस्या आ सकती है. इसके अलावा जब आप स्टिकर को हटाते हैं तो फोन पर इसका निशान रह जाता है, जिससे लुक खराब हो सकता है. अगर आपको स्टिकर पसंद हैं तो आप फोन के बैक पैनल की जगह कवर पर इन्हें लगा सकते हैं.

प्लास्टिक के स्क्रीन प्रोटेक्टर

फोन की स्क्रीन को स्क्रैचेज से बचाने के लिए स्क्रीन प्रोटेक्टर की जरूरत होती है, लेकिन सभी प्रोटेक्टर एक तरह से काम नहीं करते. प्लास्टिक के स्क्रीन प्रोटेक्टर सस्ते जरूरी होते हैं, लेकिन जोर से गिरने पर स्क्रीन को डैमेज होने से नहीं बचा सकते. इसके अलावा खराब क्वालिटी वाले प्रोटेक्टर से स्क्रीन की टच सेंसेटिविटी भी कमजोर होती है. इसलिए प्लास्टिक स्क्रीन प्रोटेक्टर की जगह टेम्पर्ड ग्लास यूज करें. यह स्क्रीन को बेहतर प्रोटेक्शन दे पाएगा. 

रैम क्लीनर और बैटरी सेवर ऐप्स

अगर कोई ऐप रैम क्लीन करने, फोन की स्पीड बढ़ाने या बैटरी सेव करने का क्लेम कर रही है तो ऐसी ऐप्स से बचकर रहे. ये ऐप्स आपके फोन से डेटा कलेक्ट करने के अलावा कोई काम नहीं कर सकती. कई बार साइबर अटैकर्स ऐसी ऐप्स डाउनलोड करवा लेते हैं, जिससे उनके लिए डेटा चोरी करना आसान हो जाता है. इसलिए ऐसी ऐप्स से अपने फोन को बचाकर रखें.

ये भी पढ़ें-

फरवरी में लॉन्च होंगे एक से एक धाकड़ फोन, सस्ता आईफोन भी कर सकता है एंट्री, यहां देखें पूरी लिस्ट



Source link

Share This Article
Satish Kumar Is A Journalist With Over 10 Years Of Experience In Digital Media. He Is Currently Working As Editor At Aman Shanti, Where He Covers A Wide Variety Of Technology News From Smartphone Launches To Telecom Updates. His Expertise Also Includes In-depth Gadget Reviews, Where He Blends Analysis With Hands-on Insights.
Leave a Comment