भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा अवस्थी पर 11.5 करोड़ की ठगी का आरोप, मुंबई के घाटकोपर ईस्ट पंतनगर थाने में एफआईआर

सतीश कुमार
3 Min Read


भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी अभिनेत्री आकांक्षा अवस्थी और उनके पति विवेक कुमार उर्फ अभिषेक कुमार सिंह चौहान के खिलाफ मुंबई के घाटकोपर ईस्ट स्थित पंतनगर पुलिस स्टेशन में धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है.

कस्टम क्लीयरेंस के व्यवसाय से जुड़े 52 वर्षीय हितेश कांतिलाल अजमेरा ने मुंबई पुलिस से शिकायत की है.

शिकायतकर्ता हितेश ने आरोप लगाया है कि अभिनेत्री आकांक्षा अवस्थी, उनके पति विवेक और उनके सहयोगियों ने मिलकर उनसे करीब 11.50 करोड़ रुपये की ठगी की.

मुंबई पुलिस को दी गई शिकायत के मुताबिक, आरोपियों ने खुद को भोजपुरी फिल्म और टीवी इंडस्ट्री में मजबूत पकड़ वाला और आर्थिक रूप से बेहद संपन्न बताया. आकांक्षा अवस्थी ने दावा किया था कि अंधेरी के पॉश इलाके में उनका खुद का फिल्म स्टूडियो और आर्टिस्ट ट्रेनिंग सेंटर है। इसके अलावा, स्टूडियो की ओनरशिप, नाम-शोहरत और 200 करोड़ रुपये के ब्याज मुक्त लोन का झांसा देकर शिकायतकर्ता को निवेश के लिए तैयार किया गया.

मुंबई पुलिस में दर्ज शिकायत में ये भी कहा गया है कि आकांक्षा के पति विवेक कुमार ने एक कहानी सुनाते हुए दावा किया था कि बिहार के बेतिया क्षेत्र में एक वेयरहाउस में उनके करीब 300 करोड़ रुपये नकद रखे हैं, जो कुछ कानूनी अड़चनों के कारण फंसे हुए हैं. उन्होंने कहा था कि इन पैसों को निकालने के लिए अस्थायी निवेश की जरूरत है और इसके बदले चार दिन के भीतर बिना ब्याज के 200 करोड़ रुपये लौटाए जाएंगे. भोजपुरी एक्टर आकांक्षा अवस्थी ने भी खुद भरोसा दिलाया था कि रकम जल्द वापस कर दी जाएगी.

पीड़ित हितेश अजमेरा के अनुसार, मार्च से जुलाई 2024 के बीच उन्होंने अलग-अलग बैंक खातों में कुल 11.50 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए. भरोसा जीतने के लिए आरोपियों ने उन्हें पटना ले जाकर कथित वेयरहाउस से जुड़े दस्तावेज भी दिखाए और बेतिया ले जाने की योजना बनाई. हितेश ने बताया कि 5 जुलाई 2024 को बेतिया जाते समय विवेक कुमार मिठाई खरीदने के बहाने बाहर निकले, लेकिन फिर वापस नहीं आए। इसके बाद उनका मोबाइल फोन भी बंद हो गया. कुछ समय तक आरोपी अलग-अलग बहाने बनाते रहे, लेकिन बाद में पूरी तरह संपर्क से बाहर हो गए.

पीड़ित की शिकायत के आधार पर मुंबई पुलिस की पंतनगर ने पुलिस थाने ने मामला दर्ज कर लिया है और पूरे प्रकरण की जांच शुरू कर दी है. सूत्रों के अनुसार , आरोपी संपर्क से बाहर बताए जा रहे है .

Mayasabha Review: ‘तुम्बाड’ के डायेरक्टर की ये फिल्म जरूर देखिए, जावेद जाफरी ने दिया करियर का बेस्ट परफॉर्मेंस



Source link

Share This Article
Satish Kumar Is A Journalist With Over 10 Years Of Experience In Digital Media. He Is Currently Working As Editor At Aman Shanti, Where He Covers A Wide Variety Of Technology News From Smartphone Launches To Telecom Updates. His Expertise Also Includes In-depth Gadget Reviews, Where He Blends Analysis With Hands-on Insights.
Leave a Comment