Most Affordable 100cc Hero Bikes in India: हीरो मोटोकॉर्प देश और दुनिया की सबसे बड़ी टू-व्हीलर कंपनी है. इसे अपनी किफायती, भरोसेमंद और कम रखरखाव वाली कम्यूटर बाइक्स के लिए जाना जाता है. खासकर 100cc सेगमेंट में हीरो की बाइक्स जैसे HF 100, HF Deluxe, Splendor Plus और Passion Plus काफी पॉपुलर हैं.
1. Hero HF Deluxe
ये हीरो की सबसे सस्ती और पॉपुलर बाइक है, जो विभिन्न वेरिएंट्स में उपलब्ध है. अपने 97.2cc इंजन से ये 70 kmpl तक का माइलेज देने में सक्षम है. वजन करीब 110 kg है और फीचर्स में एनालॉग स्पीडोमीटर, ड्रम ब्रेक, ट्यूबलेस टायर (कुछ वेरिएंट्स में) शामिल हैं. ये बाइक सिंपल डिजाइन, हल्की और कम मेंटेनेंस वाली है, जो ग्रामीण इलाकों और डेली कम्यूटर्स के लिए बेस्ट है. स्पेयर पार्ट्स सस्ते और हर जगह उपलब्ध हैं. अगर बजट बहुत टाइट है, तो यह सबसे अच्छा ऑप्शन है. इसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत ₹56,742 है.
2. Hero HF 100
ये हीरो की सबसे बेसिक और अल्ट्रा-किफायती कम्यूटर बाइक है, जो सिर्फ एक वेरिएंट (Drum Kick Cast) में आती है. इसमें भी 97.2cc इंजन है, टॉप स्पीड 85 kmph, माइलेज 70 kmpl तक और वजन 109 kg है. फीचर्स बहुत कम हैं. सिर्फ जरूरी चीजें जैसे ड्रम ब्रेक दोनों तरफ, 9.1L फ्यूल टैंक और OBD-2B एमिशन कंप्लायंट इंजन इसे मिलता है. ये उन लोगों के लिए है, जो सिर्फ बेसिक ट्रांसपोर्ट चाहते हैं. इसकी एक्स शोरूम कीमत ₹59,489 से शुरू होती है.
3. Hero Splendor Plus
ये देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक है, जिसकी रिसेल वैल्यू बहुत अच्छी है. वेरिएंट्स में Drum Brake, i3S (आइडल स्टॉप-स्टार्ट), Black & Accent Edition और Million Edition (कीमत ₹76,416 तक) शामिल हैं. 97.2cc इंजन से 70 kmpl माइलेज, बेहतर स्टाइलिंग, कुछ वेरिएंट्स में अलॉय व्हील और सेल्फ-स्टार्ट मिलता है. राइडिंग पोस्चर कम्फर्टेबल है और लाखों किलोमीटर तक चलती है. इसकी एक्स शोरूम कीमत ₹74,152 से शुरू होती है.
4. Hero Passion Plus
ये स्प्लेंडर से थोड़ी ज्यादा स्टाइलिश और फीचर रिच है। वेरिएंट्स में Drum Brake और 125 Million Edition (₹78,324 तक) शामिल हैं. 97.2cc इंजन, अच्छा माइलेज, स्पोर्टी ग्राफिक्स, बेहतर इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और सीट कम्फर्ट इसे खास बनाते हैं. ये युवा राइडर्स के लिए अच्छी है, जो थोड़े मॉडर्न लुक के साथ बजट में रहना चाहते हैं. इसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत ₹76,941 है.
5. Hero Splendor Plus XTEC 2.0
ये स्प्लेंडर सीरीज की सबसे एडवांस और टेक-सेवी कम्यूटर बाइक है. इसमें 97.2cc एयर-कूल्ड इंजन है, जो 8.02 PS पावर और 8.05 Nm टॉर्क देता है, साथ ही 73 kmpl तक का शानदार माइलेज मिलता है. फीचर्स में फुल डिजिटल कंसोल, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी (कॉल/SMS अलर्ट्स), LED हेडलैंप (HIPL के साथ), i3S टेक्नोलॉजी, रियल-टाइम माइलेज इंडिकेटर, हेजार्ड लाइट्स, इको इंडिकेटर और USB चार्जर शामिल हैं. इसकी एक्स शोरूम कीमत ₹80,214 से शुरू होती है.

