यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा की तारीख तय, जानें कब और कैसे होगा एग्जाम

सतीश कुमार
3 Min Read


उत्तर प्रदेश में पुलिस विभाग में नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है.  UPPBPB ने आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती 2025 की लिखित परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया है. इस भर्ती के जरिए प्रदेश भर में हजारों पदों पर नियुक्तियां की जानी हैं, जिसके लिए लाखों उम्मीदवारों ने आवेदन किया है.

जानें परीक्षा डिटेल्स 

UPPBPB द्वारा जारी आधिकारिक जानकारी के अनुसार आरक्षी नागरिक पुलिस भर्ती 2025 की लिखित परीक्षा 8 जून, 9 जून और 10 जून 2026 को आयोजित की जाएगी. परीक्षा तीन दिनों तक चलेगी और हर दिन दो पालियों में आयोजित होगी. परीक्षा राज्य के विभिन्न जिलों में बनाए गए परीक्षा केंद्रों पर कराई जाएगी ताकि सभी अभ्यर्थियों को सुविधाजनक तरीके से परीक्षा देने का मौका मिल सके.भर्ती बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण सूचनाएं, जैसे परीक्षा का पाठ्यक्रम, परीक्षा केंद्र की जानकारी और एडमिट कार्ड, केवल आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जारी किए जाएंगे. उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे समय-समय पर वेबसाइट चेक करते रहें.

कितने पदों पर होगी भर्ती 

यूपी पुलिस भर्ती 2025 के तहत बड़ी संख्या में कांस्टेबल पदों को भरा जाएगा. इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 32,679 पदों पर  चयनित उम्मीदवारों को प्रदेश के अलग-अलग पुलिस विभागों में तैनात किया जाएगा.इस भर्ती में सिविल पुलिस, PAC, स्पेशल सिक्योरिटी फोर्स , जेल वार्डर और माउंटेड पुलिस जैसे पद शामिल हैं. इन सभी विभागों में नियुक्ति अभ्यर्थियों के प्रदर्शन और मेरिट के आधार पर की जाएगी.

चयन प्रक्रिया

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती की चयन प्रक्रिया कई चरणों में पूरी होती है. सबसे पहले उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा देनी होगी. इस परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को अगले चरण के लिए बुलाया जाएगा.लिखित परीक्षा के बाद उम्मीदवारों का दस्तावेज सत्यापन किया जाएगा, जिसमें शैक्षणिक योग्यता और अन्य जरूरी प्रमाण पत्रों की जांच होगी. इसके बाद शारीरिक मानक परीक्षण (PST) और शारीरिक दक्षता परीक्षण (PET) आयोजित किया जाएगा. इन सभी चरणों को सफलतापूर्वक पूरा करने वाले उम्मीदवारों को अंतिम मेरिट सूची में शामिल किया जाएगा.

कितना मिलेगा वेतन 

इस भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार वेतन दिया जाएगा. कांस्टेबल पद पर चयनित अभ्यर्थियों को पे-लेवल 3 के तहत करीब 21,700 रुपये से लेकर 69,100 रुपये तक वेतन मिलेगा. इसके साथ अन्य सरकारी सुविधाएं और भत्ते भी दिए जाएंगे.

यह  भी पढ़ें – CBSE CTET 2026: CTET 2026 परीक्षा का शेड्यूल जारी, ऐसे बनाएं टाइम टेबल, जानें तारीखें-शिफ्ट और जरूरी नोटिस

भर्ती बोर्ड ने उम्मीदवारों को परीक्षा से पहले जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की सलाह दी है.अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर समय से पहुंचना होगा और एडमिट कार्ड के साथ वैध पहचान पत्र लेकर जाना अनिवार्य होगा.

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Share This Article
Satish Kumar Is A Journalist With Over 10 Years Of Experience In Digital Media. He Is Currently Working As Editor At Aman Shanti, Where He Covers A Wide Variety Of Technology News From Smartphone Launches To Telecom Updates. His Expertise Also Includes In-depth Gadget Reviews, Where He Blends Analysis With Hands-on Insights.