ये हैं देश की सबसे सस्ती Sunroof वाली कार, कीमत मात्र ₹7,36,490 से शुरू

सतीश कुमार
4 Min Read

Most Affordable Sunroof Cars in India: मौजूदा समय में नई गाड़ी खरीदते समय लोग उसकी फीचर लिस्ट जरूर चेक करते हैं. सनरूफ सबसे ज्यादा चलन में आ रहा है. देश की कार कंपनियों ने भी इसका खास ख्याल रखते हुए सस्ती गाड़ियों में भी सनरूफ ऑफर करना शुरू कर दिया है. ऐसे में हम आपके लिए देश की 5 सबसे सस्ती ऐसी ही गाड़ियों की लिस्ट लेकर आए हैं.

इस सूची में Hyundai Exter, Tata Punch, Kia Sonet, Hyundai Venue और Tata Altroz तक का नाम शामिल है. ये सभी सब-कॉम्पैक्ट SUV या हैचबैक सेगमेंट में पॉपुलर हैं और इनमें सनरूफ उपलब्ध है.इनको 10 लाख रुपये से कम कीमत चुकाकर खरीदा जा सकता है. आइए, इन गाड़ियों की कीमत और खासियत के बारे में जानते हैं.

1. Tata Altroz

ये प्रीमियम हैचबैक है, जो 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग के लिए जानी जाती है. सनरूफ (वॉइस असिस्टेड इलेक्ट्रिक सनरूफ) Pure S या XM S वैरिएंट से शुरू होता है, जिसकी कीमत ₹7,36,490 से शुरू होती है. ये सबसे सस्ती सनरूफ कारों में से एक है. Altroz में 1.2L पेट्रोल, डीजल और CNG ऑप्शन हैं, माइलेज 18-23 kmpl तक मिलता है. फीचर्स में 10.25 इंच इंफोटेनमेंट, वायरलेस चार्जिंग, क्रूज कंट्रोल और अच्छी बिल्ड क्वालिटी शामिल है.

2. Hyundai Exter

माइक्रो SUV सेगमेंट में ये बहुत पॉपुलर है. सनरूफ (स्मार्ट इलेक्ट्रिक, वॉइस कंट्रोल्ड) S+ या S(O)+ वेरिएंट से मिलता है, कीमत ₹7.86 लाख से ₹8.99 लाख तक जाती है. वहीं, Exter का बेस प्राइस ₹5.64 से शुरू होकर 5.74 लाख तक जाता है, लेकिन सनरूफ वेरिएंट ₹8 लाख के आसपास है। इसमें 1.2L पेट्रोल/CNG इंजन, 19-27 kmpl माइलेज (CNG में बेहतर), 6 एयरबैग, वायरलेस चार्जिंग जैसे फीचर्स हैं.

3. Tata Punch

टाटा पंच देश की बेस्टसेलिंग माइक्रो SUV है. सनरूफ (वॉइस असिस्टेड इलेक्ट्रिक) Accomplished या Creative वेरिएंट से मिलता है. इसकी कीमत ₹8.29 लाख से शुरू होती है और बेस प्राइस ₹5.60 लाख है. 5-स्टार ग्लोबल NCAP सेफ्टी, 1.2L पेट्रोल/CNG, माइलेज 18-20 kmpl और 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जर, ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर्स इसे बेहतर बनाते हैं.

4. Kia Sonet

इस सब-कॉम्पैक्ट SUV में प्रीमियम फील मिलता है. सनरूफ HTK+ या HTK+(O) वेरिएंट से शुरू होता है औरे कीमत ₹9.10 लाख से ₹9.95 लाख तक जाती हैं. बेस प्राइस ₹7.30 लाख है. 1.2L NA पेट्रोल, टर्बो पेट्रोल, डीजल ऑप्शन, ADAS, वेंटिलेटेड सीट्स, बोस ऑडियो जैसे हाई-एंड फीचर्स इसे खास बनाते हैं.

5. Hyundai Venue

अपडेटेड मॉडल में सनरूफ HX5 या S(O)+ से शुरू होता है. इसकी कीमत ₹9.35 लाख से ₹9.99 लाख तक जाती है। 1.2L/1.0L टर्बो पेट्रोल, डीजल, अच्छा माइलेज है. ब्लूलिंक कनेक्टेड कार, वायरलेस चार्जिंग और अच्छा इंटीरियर इसे बेहतर बनाता है. हालांकि, इसका सनरूफ वेरिएंट अन्य की तुलना में महंगी है.

आपको बता दें कि ये कीमतें एक्स-शोरूम हैं, ऑन-रोड में 10-15% ज्यादा लग सकती है. हमेशा डीलर से लेटेस्ट ऑफर चेक करें, क्योंकि प्रमोशन और ऑफर्स चलते रहते हैं. कार खरीदते समय टेस्ट ड्राइव जरूर लें, ताकि फीचर्स और परफॉर्मेंस समझ आएं. इनमें से किसी भी कार को खरीदने से पहले अपने बजट और जरूरतों का ध्यान रखें.

Share This Article
Satish Kumar Is A Journalist With Over 10 Years Of Experience In Digital Media. He Is Currently Working As Editor At Aman Shanti, Where He Covers A Wide Variety Of Technology News From Smartphone Launches To Telecom Updates. His Expertise Also Includes In-depth Gadget Reviews, Where He Blends Analysis With Hands-on Insights.
Leave a Comment