ये है रियल लाइफ रैंचो… चलती ट्रेन में महिला को हुआ लेबर पेन, शख्स ने चेन खींचकर करवा दी डिलीवरी; मामला वायरल

सतीश कुमार
4 Min Read

सोशल मीडिया पर कई बार ऐसे वीडियो वायरल होते हैं जो एक ही पल में लोगों का दिल जीत लेते हैं. ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जिसने लोगों को इमोशनल कर दिया है. वीडियो के अनुसार ट्रेन में एक प्रेग्नेंट महिला को अचानक से लेबर पेन शुरू हो गया. हालात ऐसे थे कि तुरंत हॉस्पिटल पहुंचाना मुश्किल था, जिसके बाद एक आदमी ने ट्रेन की चेन खींच दी.

इसके बाद उस आदमी ने तुरंत अपने मोबाइल से डॉक्टर दोस्त को वीडियो कॉल किया. वीडियो कॉल पर डॉक्टर ने जो-जो निर्देश दिए, आदमी ने बिल्कुल वैसा ही किया और महिला की डिलीवरी कराई, जिसके बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो गया.

ट्रेन में महिला को हुआ लेबर पेन, शख्स ने करवा दी डिलीवरी

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वायरल हो रहा वीडियो कोई फिल्मी सीन नहीं, बल्कि हकीकत है. जहां एक आम इंसान ने मुश्किल वक्त में असाधारण साहस दिखाकर दो जिंदगियां बचा ली. यह मामला अक्टूबर 2025 की एक रात का बताया जा रहा है, जब राम मंदिर स्टेशन के पास से गुजर रही एक ट्रेन में अचानक इमरजेंसी चेन खींच दी गई. चेन खिंचते ही कोच में अफरा तफरी मच गई. यात्रियों  के मन में यही सवाल आ रहा था कि कोई बड़ा हादसा तो नहीं हुआ है, लेकिन बाद में जो सच सामने उसने ट्रेन में सवार सभी लोगों को इमोशनल कर दिया. दरअसल, ट्रेन में सफर कर रही एक प्रेग्नेंट महिला को अचानक तेज लेबर पेन शुरू हो गया. जिसके बाद ट्रेन में मौजूद विकास दिलीप ब्रेद्रे नाम का एक आदमी आगे आया, उसने हिम्मत दिखाई और तुरंत अपने मोबाइल से डॉक्टर दोस्त को वीडियो कॉल किया. इसके बाद वीडियो कॉल पर डॉक्टर ने जो-जो निर्देश दिए, विकास ने बिल्कुल वैसा ही किया.

वीडियो कॉल के जरिए डॉक्टर की सलाह मानते हुए विकास ने बहादुरी और समझदारी से ट्रेन के अंदर ही डिलीवरी करवा दी. मां और बच्चा दोनों सुरक्षित थे. महिला के चेहरे पर राहत की मुस्कान थी और ट्रेन में मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं. यह पूरा सीन लोगों को फिल्म 3 इडियट्स के उस मशहूर सीन की याद दिला गया, जहां रैंचो वीडियो कॉल पर डिलीवरी करता है. फर्क सिर्फ इतना था कि यह कोई फिल्म नहीं, बल्कि रियल लाइफ थी.

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, असली हीरो

इस पूरी घटना के सोशल मीडिया पर वायरल होते ही सोशल मीडिया यूजर्स भी इमोशनल हो गए. सोशल मीडिया पर लोगों ने विकास दिलीप बेद्रे को रियल लाइफ हीरो बताया. एक यूजर ने यह वायरल वीडियो देख लिखा फिल्मी सीन नहीं असली जिंदगी की कहानी. तो वहीं दूसरा यूजर लिखता है  हीरो वही होता है जो मुश्किल वक्त में आगे बढ़े. इसके अलावा एक और यूजर ने कमेंट किया  जब सिस्टम, समय और हालात साथ न हों, तब एक आम इंसान का असाधारण साहस सब कुछ बदल देता है. वहीं किसी ने कमेंट किया  रियल लाइफ हीरो बिना कैमरे और तालियों के. लास्ट में एक और यूजर कमेंट करता है सब लोग एक जैसे नहीं होते, दिल छू लेने वाला किस्सा है.

Share This Article
Satish Kumar Is A Journalist With Over 10 Years Of Experience In Digital Media. He Is Currently Working As Editor At Aman Shanti, Where He Covers A Wide Variety Of Technology News From Smartphone Launches To Telecom Updates. His Expertise Also Includes In-depth Gadget Reviews, Where He Blends Analysis With Hands-on Insights.
Leave a Comment