व्यूज का चक्कर बाबू भईया… रील बनाने के लिए चलती ट्रेन के आगे लेट गया शख्स, वीडियो देख भड़के यूजर्स

सतीश कुमार
4 Min Read

सोशल मीडिया आज लोगों की जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है. फेसबुक, इंस्टाग्राम और एक्स जैसे प्लेटफॉर्म पर वायरल होने की होड़ ने कई लोगों की सोच और समझ पर सवाल खड़े कर दिए हैं. कुछ सेकंड की पॉपुलैरिटी और लाखों व्यूज पाने की चाहत में लोग ऐसी-ऐसी हरकतें कर रहे हैं, जो न सिर्फ गैर-जिम्मेदाराना हैं, बल्कि जानलेवा भी साबित हो सकती हैं.

रील और शॉर्ट वीडियो बनाने का जुनून अब इस हद तक बढ़ गया है कि लोग अपनी जान की परवाह किए बिना खतरनाक स्टंट करने से भी पीछे नहीं हट रहे. कभी ऊंची इमारतों से लटक कर वीडियो बनाए जा रहे हैं, तो कभी चलती गाड़ियों के सामने स्टंट किए जा रहे हैं. ऐसा ही एक चौंकाने वाला मामला हाल ही में सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसे देखकर हर कोई हैरान और गुस्से में है.

चलती ट्रेन के सामने लेटा युवक, दोस्त बनाता रहा वीडियो

वायरल हो रहे इस वीडियो में एक युवक रेलवे ट्रैक पर लेटा हुआ दिखाई देता है. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि उसका एक दोस्त उसे निर्देश दे रहा है. जैसे ही तेज रफ्तार ट्रेन आती है, युवक पूरी तरह ट्रैक पर लेट जाता है और ट्रेन उसके ऊपर से गुजर जाती है. यह नजारा इतना डरावना है कि वीडियो देखकर किसी की भी रूह कांप जाए.

ट्रेन के पूरी तरह निकल जाने के बाद युवक खुशी से उछलने लगता है, जैसे उसने कोई बड़ा कारनामा कर दिया हो. हैरानी की बात यह है कि इस पूरी खतरनाक घटना को उसका दोस्त मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड करता रहता है, ताकि बाद में इसे सोशल मीडिया पर डालकर लाइक और व्यूज बटोरे जा सकें.

वीडियो वायरल, लोगों में भारी गुस्सा

यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर @ankurtweetsyo नाम के यूजर ने शेयर किया गया है. वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर लोगों की तीखी प्रतिक्रिया आने लगीं. कई यूजर्स ने इस हरकत को बेवकूफी और पागलपन बताया. एक यूजर ने लिखा,ऐसे लोगों को जेल भेजा जाना चाहिए, ताकि दूसरों को सबक मिले. वहीं दूसरे यूजर ने कहा, आजकल ये सब आम बात हो गई है. थोड़ी सी फेम पाने के लिए लोग अपनी जान तक जोखिम में डाल रहे हैं.

रील कल्चर देश को नुकसान पहुंचा रहा है. कुछ लोगों ने इस पूरे ट्रेंड पर सवाल उठाते हुए कहा कि रील कल्चर समाज पर बुरा असर डाल रहा है. एक यूजर ने नाराजगी जताते हुए लिखा, घटिया और खतरनाक कंटेंट असली और अच्छी चीजों पर हावी हो रहा है. लोगों का कहना है कि ऐसी वीडियो न सिर्फ गलत संदेश देती हैं, बल्कि युवाओं को भी गलत दिशा में ले जाती हैं.

Share This Article
Satish Kumar Is A Journalist With Over 10 Years Of Experience In Digital Media. He Is Currently Working As Editor At Aman Shanti, Where He Covers A Wide Variety Of Technology News From Smartphone Launches To Telecom Updates. His Expertise Also Includes In-depth Gadget Reviews, Where He Blends Analysis With Hands-on Insights.
Leave a Comment