Raebareli Accident में होमगार्ड की मौत:रायबरेली में ट्रक ने डंपर को मारी टक्कर, एक घायल

Aman Shanti In
2 Min Read

लालगंज थाना क्षेत्र के बहाई के पास रविवार सुबह 8 बजे घने कोहरे की वजह से हुए हादसे में होमगार्ड की मौत हो गयी है, जबकि ट्रक चालक फैसल गंभीर रूप से घायल हो गया। घटनास्थल पर पहुंचे लोगों ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कोहरे की वजह से डंपर से टकराया ट्रक

प्राप्त जानकारी के अनुसार कोयले से लदा एक ट्रक सड़क किनारे खड़े एक डंपर में पीछे से जा घुसा। टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के समय क्षेत्र में घना कोहरा छाया हुआ था, जिससे दृश्यता बेहद कम थी।

घर जाने के लिए होमगार्ड ने ट्रक से ली थी लिफ्ट

जख्मी ट्रक चालक फैसल ने बताया कि मृतक होमगार्ड रामनाथ यादव प्रसाद रायबरेली से अपनी ड्यूटी खत्म करके लौट रहे थे। इस दौरान कोई वाहन न मिलने पर उन्होने ट्रक से लिफ्ट ली और ट्रक में सवार होकर घर की तरफ निकले। मृतक के परिवार में पत्नी कांति देवी, दो पुत्र लवकुश और अंशु, तथा दो पुत्रियां ज्योति और सुधा हैं।

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

लालगंज कोतवाली प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

Share This Article
Leave a Comment