महाराष्ट्र की राजनीति इस समय एक बेहद संवेदनशील और ऐतिहासिक दौर से गुजर रही है. हाल ही में बारामती में हुए प्लेन क्रैश में वरिष्ठ एनसीपी नेता और राज्य की राजनीति के कद्दावर चेहरे अजित पवार की मृत्यु हो गई थी,यह विमान हादसा बारामती क्षेत्र में हुआ, जहां तकनीकी कारणों और खराब मौसम की आशंका जताई जा रही है, दुर्घटना के तुरंत बाद राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया, लेकिन अजित पवार को बचाया नहीं जा सका. इस दुखद घटना के बाद न सिर्फ राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर है इस घटना से न केवल पवार परिवार, बल्कि पूरे महाराष्ट्र की राजनीति को गहरा झटका लगा है.बल्कि सत्ता के शीर्ष स्तर पर भी बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है.पार्टी और गठबंधन सूत्रों के अनुसार, अजित पवार के निधन के बाद उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार को महाराष्ट्र की नई उपमुख्यमंत्री बनाए जाने का फैसला लिया गया है. ऐसे में जनता के बीच यह सवाल तेजी से उठ रहा है कि सुनेत्रा पवार कितनी पढ़ी-लिखी हैं और उनकी शैक्षणिक व प्रशासनिक तैयारी क्या है.
शिक्षा के लिहाज से सुनेत्रा पवार को एक पढ़ी-लिखी नेता माना जाता है. उन्होंने अप्रैल 1983 में डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर मराठवाड़ा यूनिवर्सिटी से B.Com की पढ़ाई पूरी की. इसके बाद उन्होंने एस.बी. आर्ट्स एंड कॉमर्स कॉलेज, औरंगाबाद से पोस्ट-ग्रेजुएशन भी किया. कॉमर्स में स्नातक और आगे की पढ़ाई ने उन्हें आर्थिक, प्रबंधन और प्रशासनिक विषयों की मजबूत समझ दी.
यह भी पढें – SDRF बिहार में 10वीं पास के लिए निकली सरकारी नौकरी, सैलरी भी बंपर; जानें डिटेल्स
एनवायरनमेंट से जुड़े कोर्स और सामाजिक काम
राजनीति के अलावा सुनेत्रा पवार ने सोशल और एनवायरनमेंट से जुड़े कई कोर्स भी किए हैं. वह Environmental Forum of India की फाउंडर हैं यह संगठन सस्टेनेबिलिटी, जल संरक्षण और ग्रामीण विकास के लिए Sand करता है. पर्यावरण संरक्षण को लेकर उनका फोकस लंबे समय से चर्चा में रहा है.
राजनीति में एंट्री और वर्तमान भूमिका
सुनेत्रा पवार का जन्म 18 अक्टूबर 1963 को महाराष्ट्र के धाराशिव जिले में हुआ था. वह एनसीपी के वरिष्ठ नेता पद्मसिंह पाटिल की बेटी हैं. सुनेत्रा पवार ने स्वयं कई बार यह बताया है कि उनके पिता न सिर्फ एक राजनेता थे, बल्कि स्वतंत्रता सेनानी भी रहे और गांव के पाटिल के रूप में जिम्मेदारियां निभाते थे.यही पारिवारिक संस्कार उनके व्यक्तित्व और सार्वजनिक जीवन की नींव बने.सुनेत्रा पवार ने 2024 के लोकसभा चुनाव में बारामती सीट से अपनी ननद सुप्रिया सुले के खिलाफ चुनाव लड़ा था, हालांकि उन्हें हार का सामना करना पड़ा. इसके बाद एनसीपी ने उन्हें राज्यसभा भेजा. वर्तमान में वह राज्यसभा सांसद हैं और संसद में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं.
यह भी पढ़ें – बिना NEET के मेडिकल सेक्टर में कैसे बना सकते हैं करियर, जानें कौन-कौन से कोर्स मौजूद
Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

