सोनभद्र में पुलिस टीम पर पथराव करने के मामले में पांच अभियुक्त गिरफ्तार, 

Aman Shanti In

सोनभद्र । थाना कोन क्षेत्र के ग्राम कचनरवा टोला हड़वरिया (परसवां) में 11 दिसंबर की रात पारिवारिक विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना कर दिया है। घटना के बाद क्षेत्र में अफरातफरी का माहौल बन गया था, जिसे नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात करना पड़ा था।

मिली जानकारी के अनुसार बीते 11 दिसंबर को थाना कोन में संचालित पीआरबी 7505 को इवेंट संख्या 17133 के तहत रात करीब आठ बजे कॉलर सुदर्शन राम पुत्र स्वर्गीय सूर्यराम निवासी ग्राम हड़वरिया टोला परसवां द्वारा पारिवारिक मामले में मारपीट की सूचना दी गई थी। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां स्थिति बिगड़ गई।और आसपास के लोगों ने पुलिस बल के सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए ईंट-पत्थर चलाए, जिससे पुलिस कर्मियों को चोटें आईं।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक थाना कोन संजीव कुमार सिंह, उप निरीक्षक राकेश राय, हेड कांस्टेबल इंद्रबली राय, कांस्टेबल अभय कुमार तथा महिला कांस्टेबल सुजेता भारती शामिल रहीं। पुलिस का कहना है कि शेष अभियुक्तों की तलाश जारी है और मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Share This Article
Leave a Comment