
आपको बता दें कि ऐप अपडेट करने का सबसे बड़ा फायदा फोन की सेफ्टी से जुड़ा होता है. डेवलपर्स को अगर किसी ऐप में सिक्योरिटी खामी मिलती है तो नए अपडेट के जरिए उसे ठीक किया जाता है. अगर आप पुराना वर्जन इस्तेमाल करते रहते हैं तो साइबर अपराधी उस खामी का फायदा उठाने की कोशिश कर सकते हैं.

समय के साथ स्मार्टफोन के ऑपरेटिंग सिस्टम में बदलाव होते रहते हैं. नए Android या iOS वर्जन के साथ ऐप्स को भी अपडेट किया जाता है जिससे वे नए सिस्टम के साथ सही तरीके से काम कर सकें. पुराने ऐप वर्जन में कई बार बार-बार हैंग होने, क्रैश होने या फीचर्स के ठीक से काम न करने जैसी समस्याएं आने लगती हैं. अगर कोई ऐप अचानक बंद हो रहा है या खुलने में ज्यादा समय ले रहा है तो उसका अपडेट उपलब्ध है या नहीं, ये जरूर चेक करना चाहिए.

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ऐप अपडेट सिर्फ बग और सिक्योरिटी फिक्स के लिए नहीं होते हैं. कंपनियां नए अपडेट में कई नए फीचर्स और सुविधाएं भी यूजर्स को उपलब्ध कराती हैं. इंटरफेस में बदलाव, बेहतर सर्च, नए एडिटिंग टूल, प्राइवेसी ऑप्शन और परफॉर्मेंस में अपडेट जैसे फीचर्स भी नए अपडेट में दिए जाते हैं. ऐप को लंबे समय तक अपडेट न करने पर आप इन नए फीचर्स का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे.

कई अपडेट ऐप की परफॉर्मेंस को बेहतर बनाने के लिए जारी किए जाते हैं. इनमें बग फिक्स के साथ-साथ स्पीड और स्टेबिलिटी में सुधार किया जा सकता है. पुराना वर्जन इस्तेमाल करने पर ऐप ज्यादा बैटरी या मोबाइल डेटा इस्तेमाल कर सकता है या फोन पर एक्सट्रा लोड डाल सकता है. हालांकि, हर अपडेट के बाद परफॉर्मेंस बेहतर ही हो, ये जरूरी नहीं है. इसलिए अपडेट से पहले उसके बदलाव और यूजर रिपोर्ट्स देखना भी काफी काम आ सकता है.

बहुत पुराने ऐप वर्जन एक समय के बाद नए ऑपरेटिंग सिस्टम या सर्वर के साथ काम करना बंद कर सकते हैं. कुछ सर्विसेज पुराने वर्जन को सपोर्ट करना बंद कर देती हैं और यूजर को जरूर से नया अपडेट इंस्टॉल करना पड़ता है. इसलिए जरूरी ऐप्स को बहुत लंबे समय तक पुराने वर्जन पर चलाना सही नहीं है.

हर ऐप को अपडेट रखना अच्छा है लेकिन अपडेट करते समय थोड़ा ध्यान देना भी जरूरी है. फोन में ऑटो-अपडेट का ऑप्शन ऑन रखा जा सकता है. अगर स्टोरेज या मोबाइल डेटा की समस्या है तो Wi-Fi पर ऑटो-अपडेट सेट करना यूजर्स के लिए एक बेहतर ऑप्शन होता है.
Published at : 22 Aug 2026 02:19 PM (IST)