अगले हफ्ते बाजार की चाल तय करेंगे ये फैक्टर्स; ग्लोबल तनाव और टैरिफ पर निवेशकों की नजर, जानें डिटेल

सतीश कुमार
3 Min Read


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

Indian Stock Market Outlook Next Week: भारतीय शेयर बाजार में बीते सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार, 20 फरवरी को तेजी देखने को मिली थी. सेंसेक्स 316.57 अंक या 0.38 प्रतिशत की तेजी के साथ 82,814.71 अंक तो वहीं, एनएसई निफ्टी 50 116.90 अंक या 0.46 प्रतिशत उछलकर 25,571.25 के लेवल पर बंद हुए थे.

ऐसे में अब निवेशकों की नजर आने वाले हफ्ते पर होगी. टैरिफ समेत अन्य फैक्टर्स बाजार की दिशा तय कर सकते हैं. आइए जानते हैं, इन प्रमुख कारणों के विषय में….

अमेरिकी टैरिफ का असर

अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने डोनाल्ड ट्रंप द्वारा लागू व्यापक टैरिफ पर रोक लगाने का फैसला लिया. जिससे निवेशकों के बीच पॉजिटिव रूख देखने को मिला. अमेरिका समेत यूरोप के बाजार शुक्रवार को तेजी के साथ बंद हुए थे.

हालांकि, इसके बावजूद भी ट्रंप ने 15 प्रतिशत टैरिफ का नया बम फोड़ दिया है. ऐसे में पूरी दुनिया बारीक से आगामी घटनाओं पर नजर रखने वाली है. ट्रंप के इस फैसले से अनिश्चितता का माहौल बना हुआ है. जिसका असर भारतीय बाजार में देखने को मिल सकता है. 

अमेरिका ईरान संबंधों पर टिकी है नजर 

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव लगातार वैश्विक बाजारों को प्रभावित कर रहा है. गुरुवार को भारतीय शेयर बाजारों में तेज बिकवाली और कीमतों में आई बड़ी गिरावट ने इस चिंता को उजागर किया था.

इसके बाद शुक्रवार को ट्रंप ने ईरान को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि वह बेहतर और उचित समझौते के लिए बातचीत नहीं करता है तो अमेरिका सैन्य कार्रवाई पर विचार कर सकता है. जिससे निवेशकों के बीच सतर्कता का माहौल बना हुआ है.

विदेशी निवेशकों की दिलचस्पी

भारतीय शेयर बाजार में विदेशी निवेशकों के निवेश ट्रेंड में बदलाव देखने को मिल रहा है. फरवरी महीने में विदेशी निवेशक घरेलू बाजार की तरफ लौटे हैं. हालांकि, जनवरी महीने और पिछले कुछ महीनों से विदेशी निवेशक बिकवाली कर रहे थे.

शुक्रवार को भी एफआईआई ने 934.61 करोड़ रुपये के भारतीय शेयर बेचे हैं. ऐसे में अब बाजार की चाल विदेशी निवेश पर भी निर्भर रह सकती है. 

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

यह भी पढ़ें: घर खरीदें या किराए पर रहें? बढ़ती प्रॉपर्टी कीमतों के बीच समझें आपके लिए कौन सा विकल्प बेहतर, जानिए डिटेल



Source link

Share This Article
Satish Kumar Is A Journalist With Over 10 Years Of Experience In Digital Media. He Is Currently Working As Editor At Aman Shanti, Where He Covers A Wide Variety Of Technology News From Smartphone Launches To Telecom Updates. His Expertise Also Includes In-depth Gadget Reviews, Where He Blends Analysis With Hands-on Insights.