Automobile

अप्रैल 2026 में सबसे ज्यादा बिकीं Hybrid Cars, Innova Hycross नंबर-1, Maruti की SUV ने मचाया धमाल

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On May 19, 2026
1 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

[ad_1]

अप्रैल 2026 में इंडियन ऑटोमोबाइल मार्केट के अंदर हाइब्रिड कारों की मांग मजबूत बनी हुई है. ईंधन की बचत और ईको-फ्रेंडली विकल्पों की बढ़ती जागरूकता के चलते कस्टमर हाइब्रिड मॉडल्स की ओर रुख कर रहे हैं. टोयोटा ने इस सेगमेंट में अपनी पकड़ मजबूत रखी, जबकि मारुति सुजुकी ने भी शानदार प्रदर्शन किया.

अप्रैल में टॉप 5 हाइब्रिड कारों की बिक्री में मिश्रित रुझान देखने को मिला, जहां कुछ मॉडल्स में गिरावट तो कुछ में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई. कुल मिलाकर हाइब्रिड सेगमेंट ग्रोथ की राह पर है. सेल्स रिपोर्ट पर नज़र डालें, तो पिछले महीने Toyota Innova Hycross सेगमेंट में सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही. आइए, टॉप-5 मॉडलों की सेल्स रिपोर्ट पर एक नज़र डालते हैं.

1. Toyota Innova Hycross

अप्रैल 2026 में टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस ने 4,100 यूनिट्स की बिक्री कर टॉप पोजीशन हासिल की. पिछले महीने की तुलना में मासिक स्तर पर 35.5% की गिरावट दर्ज की गई, फिर भी ये सबसे पसंदीदा हाइब्रिड MPV बनी रही. प्रीमियम कम्फर्ट और हाइब्रिड सिस्टम के लिए जानी जाती है. इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹18.70 लाख से शुरू होती है.

ये एक मॉडर्न प्रीमियम MPV है, जो SUV जैसा बोल्ड एक्सटीरियर डिज़ाइन, लंबा व्हीलबेस और स्टाइलिश LED हेडलैंप्स के साथ आकर्षक दिखती है. इंटीरियर बेहद स्पेशियस, लग्ज़री और प्रीमियम है. इसमें पैनोरमिक सनरूफ, पावर्ड ओटोमैन कैप्टन सीट्स, वेंटिलेटेड सीट्स, एम्बिएंट लाइटिंग, 10 इंच टचस्क्रीन, JBL ऑडियो और डुअल जोन AC जैसी सुविधाएं कम्फर्ट को अगले लेबल पर ले जाती हैं.

सेफ्टी के लिए इसमें 6 एयरबैग्स, टोयोटा सेफ्टी सेंस (ADAS), 360° कैमरा और 5-स्टार Bharat NCAP रेटिंग शामिल है. इसमें 2.0 लीटर TNGA पेट्रोल (173 bhp) या 5th Gen स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड (184 bhp) विकल्प इंजन है. हाइब्रिड वेरिएंट का ARAI माइलेज 23.24 kmpl तक है, जो फैमिली को काफी पसंद आता है.

2. Toyota Hyryder

टोयोटा हाइराइडर की अप्रैल में 2,657 यूनिट्स बिकी हैं. पिछले महीने की तुलना में मासिक स्तर पर 16.7% की गिरावट आई है. कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में मजबूत पकड़ बनाए हुए है. स्टाइलिश डिजाइन, अच्छा माइलेज और फीचर्स इसे पॉपुलर बनाते हैं. इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹10.99 लाख रखी गई है.

3.Maruti Suzuki Victoris

मारुति सुजुकी विक्टोरिस ने अप्रैल 2026 में 793 यूनिट्स की बिक्री की. पिछले महीने से मासित स्तर पर 116.1% की शानदार बढ़ोतरी दर्ज की गई. न्यूली लॉन्च इस SUV को हाइब्रिड विकल्पों के साथ खूब खरीदा जा रहा है. इसे मात्र ₹10.49 लाख की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत पर खरीदा जा सकता है.

4. Maruti Suzuki Grand Vitara

अप्रैल में मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा ने 426 यूनिट्स बिकी हैं. पिछले महीने की तुलना में मासिक स्तर पर 5.4% की सकारात्मक वृद्धि देखी गई. विश्वसनीय परफॉर्मेंस, हाइब्रिड टेक्नोलॉजी और फीचर लोडेड इंटीरियर के कारण ये लोगों की पसंदीदा बनी हुई है. इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹10.77 लाख है.

5.Maruti Suzuki Invicto

मारुति सुजुकी इनविक्टो ने अप्रैल 2026 में 237 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की है. पिछले महीने से सेल में मासिक स्तर पर 24.1% की अच्छी बढ़ोतरी हुई है. प्रीमियम MPV सेगमेंट में ये हाइब्रिड पावरट्रेन के साथ स्पेस और लग्जरी ऑफर करती है. इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹24.97 लाख है.

[ad_2]

Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Satish Kumar एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और न्यूज़ पब्लिशर हैं। ये Sarkari Yojana, Technology News और Automobile Updates पर लेख लिखते हैं। इनके लेखों का उद्देश्य लोगों को सही और तेज जानकारी देना है।