Technology

अब डेटा सिर्फ दिखेगा नहीं, महसूस भी होगा! वैज्ञानिकों ने बनाया गजब का Smart Glove, जानें कैसे करता है काम

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On June 20, 2026
1 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

[ad_1]

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • उंगलियों में हीटिंग तत्व, 3D मॉड्यूल डेटा का भौतिक रूप दिखाते हैं।

Smart Glove: आज की डिजिटल दुनिया में हम ज्यादातर जानकारी को स्क्रीन पर चार्ट, ग्राफ और आंकड़ों के रूप में देखते हैं. लेकिन सोचिए, अगर किसी दिन आप अपने डेटा को केवल देख ही नहीं बल्कि उसे महसूस भी कर सकें तो कैसा अनुभव होगा?

इसी सोच को हकीकत में बदलने की दिशा में ऑस्ट्रेलिया के शोधकर्ताओं ने एक अनोखा पहनने वाला ग्लव तैयार किया है. यह स्पेशल ग्लव डेटा को गर्माहट और टच के रूप में महसूस कराने में सक्षम है जिससे जानकारी को समझने का तरीका पूरी तरह बदल सकता है.

क्या है ThermoPhy ग्लव?

ऑस्ट्रेलिया की यूनिवर्सिटी ऑफ एडिलेड के शोधकर्ताओं ने ThermoPhy नाम का एक एक्सपेरिमेंटल स्मार्ट ग्लव तैयार किया है. इसका मकसद डिजिटल जानकारी को केवल विजुअल फॉर्म में दिखाने के बजाय उसे महसूस कराने में बदलना है.

यह ग्लव टच, तापमान और छोटे ढांचों की मदद से डेटा को इस तरीके से पेश करता है कि यूजर्स उसे महसूस कर सकें. इससे जानकारी ज्यादा व्यक्तिगत और भावनात्मक रूप से जुड़ी हुई लगती है.

उंगलियों में छिपी है गर्माहट की तकनीक

ग्लव के अंदर बेहद छोटे हीटिंग एलिमेंट लगाए गए हैं जो उंगलियों के आसपास कंट्रोल्ड टेंपरेचर पैदा करते हैं. यह गर्माहट केवल ग्लव पहनने वाले व्यक्ति को महसूस होती है. इस तकनीक की खास बात यह है कि यह एक साथ दो स्तरों पर जानकारी साझा कर सकती है. बाहरी हिस्से का डिजाइन सभी लोगों को दिखाई देता है जबकि तापमान के जरिए मिलने वाली जानकारी निजी रहती है.

कैसे काम करता है ये ग्लव?

जानकारी के मुताबिक, ThermoPhy ग्लव के बाहरी हिस्से पर छोटे 3D-प्रिंटेड मॉड्यूल लगाए जा सकते हैं. ये मॉड्यूल अलग-अलग प्रकार के चार्ट और ग्राफ का भौतिक रूप तैयार करते हैं जैसे बार चार्ट, लाइन ग्राफ या हीट मैप.

यूजर्स इन डिजाइनों को न केवल देख सकता है बल्कि छूकर भी समझ सकता है. इससे डेटा को समझने का अनुभव पहले के मुकाबले ज्यादा वास्तविक बन जाता है.

कम लागत में तैयार किया गया प्रोटोटाइप

शोधकर्ताओं ने इस ग्लव को काफी कम लागत में तैयार किया है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इसके इलेक्ट्रॉनिक हिस्सों की कीमत लगभग 28 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर रखी गई है जिससे भविष्य में इसे ज्यादा लोगों तक पहुंचाना आसान हो सकता है.

हालांकि यह तकनीक अभी शुरुआती चरण में है लेकिन वैज्ञानिकों का मानना है कि आने वाले समय में इसे ऑगमेंटेड रियलिटी जैसी आधुनिक तकनीकों के साथ जोड़ा जा सकता है.

यह भी पढ़ें:

ChatGPT का बड़ा अपडेट! अब समय पर मिलेगा हर चीज का अलर्ट, जानिए कैसे काम करता है ये नया फीचर

[ad_2]

Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Satish Kumar एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और न्यूज़ पब्लिशर हैं। ये Sarkari Yojana, Technology News और Automobile Updates पर लेख लिखते हैं। इनके लेखों का उद्देश्य लोगों को सही और तेज जानकारी देना है।