Auto News

अब पेट्रोल नहीं, E85 पर दौड़ेगी Yamaha FZ! कीमत जानकर भी हो जाएंगे हैरान

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On July 10, 2026
1 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

भारत में फ्लेक्स-फ्यूल वाली गाड़ियों की बढ़ती मांग को देखते हुए Yamaha ने अपनी FZ सीरीज का नया फ्लेक्स-फ्यूल वर्जन लॉन्च किया है. Yamaha FZ Blue Flex Fuel E85 को दिल्ली में ₹1,24,240 की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत पर पेश किया गया है, जबकि इसका रेगुलर पेट्रोल वर्जन ₹1,14,760 से शुरू होता है. नई FZ Blue Flex को E20 से लेकर E85 तक के ईथेनॉल ब्लेंड पर चलाया जा सकता है.

ये Yamaha की सस्टेनेबल मोबिलिटी स्ट्रेटजी का हिस्सा है, जिसमें इलेक्ट्रिक वाहनों के साथ-साथ अल्टरनेटिव फ्यूल टेक्नोलॉजी पर भी फोकस है. नॉर्मल पेट्रोल के मुकाबले इसमें रिफ्यूलिंग सस्ती रहेगी. हालांकि, E85 पर चलने पर पावर थोड़ी कम हो जाती है. शुरूआत में ये चुनिंदा Blue Square डीलरशिप्स पर दिल्ली, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना और तमिलनाडु में उपलब्ध होगी.आइए इसकी डिजाइन लेकर इंजन-परफॉरमेंस डिटेल पर एक नज़र डालते हैं.

डिजाइन

Yamaha FZ Blue Flex का डिजाइन स्टैंडर्ड FZ के समान ही है. इसमें फुल-LED प्रोजेक्टर हेडलैंप, इंटीग्रेटेड पोजिशन लैंप, मस्कुलर फ्यूल टैंक, एयरोडायनामिक एक्सटेंशन्स, फॉक्स एयर वेंट्स, कॉम्पैक्ट एग्जॉस्ट, सिंगल-पीस सीट और LED टेल लैंप दिए गए हैं. कलर ऑप्शन में Metallic Black उपलब्ध है, जो इसे प्रीमियम और आकर्षक लुक देता है.

फीचर्स और स्पेसिफिकेशन

सेफ्टी के लिए इसमें ABS ब्रेकिंग सिस्टम, टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स और रियर स्विंगआर्म सस्पेंशन दिए गए हैं. LED लाइटिंग पूरे दिन अच्छी विजिबिलिटी सुनिश्चित करती है. ये कम्यूटर बाइक होने के बावजूद स्टाइलिश और प्रैक्टिकल दोनों है. स्पेक्स भी जान लीजिए-

  • इंजन: 149cc, सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड, फ्यूल-इंजेक्टेड
  • पावर: 8.6 kW (लगभग 11.7 hp)
  • टॉर्क: 12.8 Nm
  • गियरबॉक्स: 5-स्पीड
  • सस्पेंशन: टेलिस्कोपिक फ्रंट, स्विंगआर्म रियर
  • ब्रेक: ABS के साथ

रेगुलर पेट्रोल वर्जन की तुलना में पावर (9.1 kW / 12.4 PS) और टॉर्क (13.3 Nm) थोड़ा कम है, क्योंकि फ्लेक्स-फ्यूल इंजन को E85 के अनुकूल बनाया गया है.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Satish Kumar एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और न्यूज़ पब्लिशर हैं। ये Sarkari Yojana, Technology News और Automobile Updates पर लेख लिखते हैं। इनके लेखों का उद्देश्य लोगों को सही और तेज जानकारी देना है।