अब भीड़भाड़ वाली सड़कों पर नहीं, आसमान में हवा की स्पीड से भागेगी Uber Air Taxi; कैसे होगी बुकिंग?

aditisingh
4 Min Read


Uber Air Taxi: सड़क पर गाड़ी की सवारी करने वाले हर रोज ट्रैफिक जाम से दो-चार होते हैं. हाथ में टाइम लेकर चलो तो भी कई बार भीड़भाड़ वाली सड़कों में फंसकर लोग अकसर लेट हो ही जाते हैं. आपकी इन्हीं परेशानियों को दूर कर ट्रैवल एक्सपीरियंस को बढ़िया बनाने का बीड़ा Uber ने उठाया है.

आने वाले समय में सबसे बड़े क्विक कॉमर्स ट्रैवल प्लेटफॉर्म में से एक Uber जो सबसे बड़े क्विक कॉमर्स ट्रैवल प्लेटफॉर्म में से एक है, अब सिर्फ़ ज़मीन पर चलने वाली मोबिलिटी तक ही सीमित नहीं रहेगा. 

सबसे पहले दुबई में शुरू होगी सुविधा

क्विक कॉमर्स और ट्रैवल मार्केट में अपने पैर पसारने की कोशिश में Uber जल्द ही खास Uber Air Taxi लॉन्च करेगा. इसके तहत कंपनी अपने ऐप में कस्टमर्स को Joby Aviation का इलेक्ट्रिक एयरक्राफ्ट बुक करने का ऑप्शन देगी. Uber अपने कस्टमर्स को बेहतर सुविधाएं दिलाने के लिए Joby Aviation के साथ पार्टनरशिप करेगा.

Uber-Joby पार्टनरशिप के तहत 2026 के आखिर में आपको इसके पहले इलेक्ट्रिक एयरक्राफ्ट की सवारी करने का मौका मिलेगा. इसे दुनिया के कई शहरों में भी शुरू किए जाने का प्लान है. दुबई दुनिया का पहला शहर होगा, जहां सबसे पहले कस्टमर्स को Uber-Joby एयरक्राफ्ट राइड बुक की सुविधा मिलेगी. इसके बाद मिडिल ईस्ट से अपना दायरा बढ़ाते हुए इसे न्यूयॉर्क, लॉस एंजिल्स, यूनाइटेड किंगडम और जापान में भी शुरू किया जाएगा. 

अप्रूवल की पड़ेगी जरूरत

एयर टैक्सी की बुकिंग उतनी ही नॉर्मल होगी, जितनी कि नॉर्मल राइड बुकिंग होती है. ऐप खोलने के बाद आपको एयर टैक्सी बुक करने का ऑप्शन मिलेगा. इस पर डेस्टिनेशन डालने के बाद आपके लिए हवाई सफर संभव हो सकेगा. हालांकि, इसके लिए लोकल अथॉरिटीज से अप्रूवल की जरूरत पड़ेगी.

ब्रिटेन में Uber एयर टैक्सी को फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) की अप्रूवल की जरूरत होगी. इसके लिए Joby के एयरक्राफ्ट सर्टिफिकेशन लेने का प्रॉसेस फाइनल स्टेज में हैं. अपने US कस्टमर बेस को एयर-ट्रैवल की सुविधा देने के लिए Uber पहले ही अपने फ्लीट में 50,000 मील से ज्यादा फ्लाइट टेस्ट कर चुका है.

कैसे होगी बुकिंग?

स्टेप 1: अगर कोई राइडर इलेक्ट्रिक एयर-ट्रैवल सुविधा का मजा लेना चाहता है, तो उसे सबसे पहले अपने मोबाइल फोन पर एप्लिकेशन खोलना होगा.

स्टेप 2: एप्लिकेशन में राइडर को कुछ शहरों में Joby एयरक्राफ्ट चुनने का ऑप्शन मिलेगा.

स्टेप 3: Uber Air टैक्सी का ऑप्शन चुनने के बाद आपको अपना डेस्टिनेशन टाइप कर बुकिंग कन्फर्म करना होगा.

Uber ने एक बयान में कहा, “एक टैप से ऐप आसानी से कनेक्ट हो जाएगा और सफर के हर हिस्से को बुक किया जा सकेगा – जिसमें Uber Black पिकअप और ड्रॉप-ऑफ भी शामिल है.” इसे एक फ्यूचरिस्टिक कदम बताया. Uber-Joby डिजाइन पर बेस्ड यह एक इलेक्ट्रिक वर्टिकल टेक-ऑफ एंड लैंडिंग (eVTOL) एयरक्राफ्ट जैसा होगा.  इसकी स्पीड लिमिट करीब 200 मील प्रति घंटा (321 किमी/घंटा) होगी. केबिन में आरामदायक सीटें दी गई हैं. यह एयरक्राफ्ट एक बार में चार पैसेंजर ले जा सकेगा.

ये भी पढ़ें:

GDP Growth Update: इकोनॉमी मोर्चे पर भारत की रफ्तार से पड़ोसियों को लगेगी मिर्ची, नए आंकड़ों में दिख रहा दौड़ती अर्थव्यवस्था की तस्वीर 



Source link

Share This Article
Follow:
Satish Kumar Is A Journalist With Over 10 Years Of Experience In Digital Media. He Is Currently Working As Editor At Aman Shanti, Where He Covers A Wide Variety Of Technology News From Smartphone Launches To Telecom Updates. His Expertise Also Includes In-depth Gadget Reviews, Where He Blends Analysis With Hands-on Insights.