Technology

अब हर स्क्रीन पर चलेगा YouTube! आ गया नया फीचर, वीडियो देखते-देखते कर सकेंगे सारे काम

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On May 2, 2026
2 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

[ad_1]

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • सेटिंग्स में जाकर PiP फीचर को चालू या बंद किया जा सकता है।

YouTube New Feature: वीडियो देखने के तरीके को और आसान बनाने के लिए YouTube ने अपने पॉपुलर Picture-in-Picture (PiP) फीचर को अब दुनियाभर के ज्यादा यूजर्स तक पहुंचाने का फैसला किया है. पहले यह सुविधा सीमित लोगों के लिए थी लेकिन अब धीरे-धीरे सभी यूजर्स इसे इस्तेमाल कर पाएंगे.

पहले किसे मिलता था PiP और अब क्या बदला?

पहले PiP फीचर अमेरिका के बाहर सिर्फ प्रीमियम यूजर्स के लिए उपलब्ध था जबकि अमेरिका में कुछ नॉन-प्रीमियम यूजर्स भी इसका फायदा उठा सकते थे. अब Google ने पुष्टि की है कि आने वाले समय में यह फीचर दुनियाभर के सभी यूजर्स के लिए जारी किया जाएगा. इस बदलाव का मतलब है कि अब ज्यादा लोग बिना ऐप बंद किए छोटे विंडो में वीडियो देख सकेंगे.

PiP फीचर कैसे करता है काम?

PiP मोड में आप वीडियो को एक छोटे फ्लोटिंग विंडो में बदल सकते हैं जो स्क्रीन पर चलता रहता है चाहे आप कोई दूसरा ऐप क्यों न इस्तेमाल कर रहे हों. जैसे ही आप YouTube ऐप से बाहर आते हैं या होम बटन दबाते हैं वीडियो अपने आप छोटे प्लेयर में चलने लगता है. इस छोटे वीडियो प्लेयर को आप स्क्रीन पर कहीं भी खिसका सकते हैं और दूसरे ऐप्स के ऊपर भी रख सकते हैं जिससे मल्टीटास्किंग काफी आसान हो जाती है.

किन यूजर्स को मिलेगा कौन सा फायदा?

नए अपडेट के बाद नॉन-प्रीमियम यूजर्स भी Android और iOS पर लंबे वीडियो (नॉन-म्यूजिक कंटेंट) के लिए PiP फीचर इस्तेमाल कर पाएंगे. वहीं प्रीमियम यूजर्स को म्यूजिक और नॉन-म्यूजिक दोनों तरह के वीडियो के लिए यह सुविधा मिलती रहेगी.

PiP ऑन या ऑफ कैसे करें?

अगर आप PiP फीचर को इस्तेमाल करना चाहते हैं तो आपको अपने फोन की सेटिंग्स में जाकर इसे ऑन करना होगा. Android यूजर्स Settings में Apps के अंदर YouTube ऑप्शन में जाकर Picture-in-Picture को चालू कर सकते हैं. अगर आप इस फीचर को बंद करना चाहते हैं तो YouTube ऐप की सेटिंग्स में जाकर Playback सेक्शन में PiP को ऑफ किया जा सकता है.

बेहतर होगा एक्सपीरियंस

PiP मोड का इस्तेमाल करते समय आप छोटे वीडियो पर टैप करके कंट्रोल्स देख सकते हैं या उसे बंद करने के लिए स्क्रीन के नीचे खींच सकते हैं. यह फीचर खास तौर पर उन लोगों के लिए फायदेमंद है जो वीडियो देखते हुए चैटिंग, ब्राउजिंग या अन्य काम भी करना चाहते हैं. अब YouTube का यह अपडेट यूजर्स को और ज्यादा आजादी देगा जिससे वे बिना रुकावट अपने पसंदीदा वीडियो का मजा ले सकेंगे.

यह भी पढ़ें:

Census 2027: लॉग-इन से घर की मार्किंग तक… ऑनलाइन ऐसे भरें जनगणना फॉर्म, स्टेप-बाय-स्टेप समझें प्रोसेस

[ad_2]

Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Satish Kumar एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और न्यूज़ पब्लिशर हैं। ये Sarkari Yojana, Technology News और Automobile Updates पर लेख लिखते हैं। इनके लेखों का उद्देश्य लोगों को सही और तेज जानकारी देना है।