Technology

अब ChatGPT होगा और भी सिक्योर! OpenAI ने लॉन्च किया ये नया फीचर, अब कोई नहीं कर पाएगा हैक

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On May 3, 2026
2 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

[ad_1]

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • सुरक्षा महत्वपूर्ण है क्योंकि AI टूल्स में संवेदनशील डेटा संग्रहीत होता है।

ChatGPT New Feature: बढ़ते साइबर खतरों और पर्सनल डेटा से जुड़े जोखिमों को देखते हुए OpenAI ने अपने चैटबॉट ChatGPT के लिए एक नया सिक्योरिटी फीचर पेश किया है. इस फीचर का नाम Advanced Account Security (AAS) है जिसे यूजर्स के अकाउंट को और ज्यादा सुरक्षित बनाने के लिए तैयार किया गया है.

क्या है Advanced Account Security (AAS)?

यह एक ऑप्शनल फीचर है यानी जिसे जरूरत हो वह इसे एक्टिव कर सकता है. हालांकि इसे खास तौर पर उन लोगों के लिए बनाया गया है जो संवेदनशील जानकारी के साथ काम करते हैं लेकिन आम यूजर्स भी इसका फायदा उठा सकते हैं. इसका मकसद अकाउंट में एक अतिरिक्त सुरक्षा परत जोड़ना है जिससे हैकिंग या अनऑथराइज्ड एक्सेस को रोका जा सके.

हार्डवेयर Key से मिलेगी नई सुरक्षा

इस नई सुरक्षा व्यवस्था के लिए OpenAI ने Yubico के साथ साझेदारी की है. इस सहयोग के तहत खास हार्डवेयर सिक्योरिटी कीज लॉन्च की गई हैं जिन्हें सीधे ChatGPT अकाउंट से जोड़ा जा सकता है. इन डिवाइस में YubiKey C NFC और YubiKey C Nano जैसे मॉडल शामिल हैं. ये फिजिकल लॉगिन टूल की तरह काम करते हैं यानी केवल पासवर्ड डालना ही काफी नहीं होगा आपके पास यह की होना भी जरूरी होगा.

फिशिंग अटैक से मिलेगा बचाव

इन हार्डवेयर कीज में यूनिक क्रिप्टोग्राफिक पहचान होती है जिससे किसी भी हैकर के लिए अकाउंट में घुसना बेहद मुश्किल हो जाता है. अगर किसी के पास आपका पासवर्ड भी पहुंच जाए तब भी बिना इस फिजिकल की के लॉगिन संभव नहीं होगा. इससे खासकर फिशिंग जैसे साइबर हमलों से सुरक्षा मिलती है.

क्यों जरूरी हो गई है ऐसी सुरक्षा?

आज के समय में AI टूल्स का इस्तेमाल सिर्फ चैटिंग तक सीमित नहीं रहा. लोग इसमें पर्सनल बातचीत, ऑफिस डेटा और कई संवेदनशील जानकारियां भी रखते हैं. ऐसे में ये प्लेटफॉर्म साइबर अपराधियों के लिए आसान निशाना बनते जा रहे हैं. इस वजह से मजबूत सुरक्षा अब जरूरी बन चुकी है खासकर पत्रकारों, रिसर्चर्स और पॉलिटिकल फील्ड से जुड़े लोगों के लिए.

कंपनियों के लिए भी फायदेमंद

सिर्फ व्यक्तिगत यूजर्स ही नहीं, बल्कि कंपनियां भी इस फीचर का फायदा उठा सकती हैं. जो बिजनेस ChatGPT का इस्तेमाल अपने कामकाज में करते हैं उनके लिए यह अतिरिक्त सुरक्षा डेटा प्राइवेसी को बेहतर बनाएगी.

एक जरूरी चेतावनी भी

हालांकि यह फीचर काफी सुरक्षित है लेकिन इसके साथ एक जोखिम भी जुड़ा है. अगर आप अपनी हार्डवेयर की खो देते हैं तो आपके अकाउंट को वापस पाना मुश्किल हो सकता है. यानी आपको अपने डेटा तक पहुंच हमेशा के लिए खोनी पड़ सकती है.

AI इंडस्ट्री में अब सिर्फ परफॉर्मेंस ही नहीं बल्कि सुरक्षा भी बड़ी प्राथमिकता बनती जा रही है. कई कंपनियां इस दिशा में काम कर रही हैं जिससे यूजर्स का भरोसा बना रहे. OpenAI का यह कदम साफ दिखाता है कि जैसे-जैसे AI हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बनता जा रहा है, वैसे-वैसे उसकी सुरक्षा को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता.

यह भी पढ़ें:

Tech Tips: किस दीवार पर AC लगाने से मिलेगी सबसे ज्यादा कूलिंग? यह बात जान ली तो नहीं रहेगा झंझट

[ad_2]

Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Satish Kumar एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और न्यूज़ पब्लिशर हैं। ये Sarkari Yojana, Technology News और Automobile Updates पर लेख लिखते हैं। इनके लेखों का उद्देश्य लोगों को सही और तेज जानकारी देना है।