‘अवैध संबंध पर लिखे..’ निरहुआ ने बताया आखिर क्यों भोजपुरी एक्टर्स और सिंगर्स में नाभि को लेकर है ऑब्सेशन

सतीश कुमार
3 Min Read


दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ को भोजपुरी फिल्मों का सुपरस्टार कहा जाता है. ऐसे में उनसे भोजपुरी के अश्लील गानों पर सवाल किया गया. निरहुआ ने इसके जवाब में कहा कि गायकों पर इल्जाम लगता रहता है लेकिन जो लोग सुनते हैं उनकी भी कुछ तो जिम्मेदारी होनी चाहिए.

इंटरव्यू के दौरान निरहुआ से पूछा गया कि भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सिंगर और गायक में नेवल या नाभी को लेकर इतनी दीवानगी क्यों देखने को मिलती है. इसके जवाब में निरहुआ ने जो रिएक्शन दिया है वो काफी मजेदार है.

नाभि के ऑब्सेशन पर बोले निरहुआ

डिजिटल कमेंट्री को जब निरहुआ इंटरव्यू दे रहे थे तो उनसे पूछा गया कि भले किसी दर्शक ने भोजपुरी गाने ना देखे हों लेकिन रील्स पर ट्रोलिंग तो जरूर ही देखी होगी. ऐसे में भोजपुरी सिंगर्स और एक्टर में नाभि को लेकर इतना ऑब्सेशन देखने को क्यों मिलता है.

अवैध संबंध पर लिखे..' निरहुआ ने बताया आखिर क्यों भोजपुरी एक्टर्स और सिंगर्स में नाभि को लेकर है ऑब्सेशन

निरहुआ ने इसके जवाब में कहा,’ उसके पीछे एक कारण है कि राइटर्स ने जो भी गाने लिखे वो अवैध संबंध पर लिखे.श्रृंगार तो एकदम खत्म हो चुका है और शरीर पर लाइनें केंद्रित कर दी गई हैं. कहीं ना कहीं वैसा कोई ना आया तो बहुत चल गया. बहुत ही ज्यादा चल गया और लोग उसको जहां देखो वह बजा रहे हैं.’

निरहुआ ने इस बारे में बात करते हुए आगे कहा,’मैंने एक बात कहा ना कि अगर वो सिर्फ कोई ट्रक में बज रहा होता तो समझ में आता कि भाई ये ट्रक वाला बदमाश है. ये गंदा गाना बजाते हुए जा रहा है. लोग अपने घर के आंगन में जहां उनकी शादी चल रही है, उनकी मां, उनकी बहन, उनकी बेटी बैठी है, वहां वो बजा रहे हैं.उनको समझ में नहीं आ रहा है. उनको वो गोबर महकना बंद हो गया है. उनको समझ ही नहीं आ रहा है कि हम क्या कर रहे हैं. तो गायकों और राइटरों पे रोक लगाना तो जरूरी है ही. साथ में हमें भी ये समझना पड़ेगा कि हम अपने परिवार के बीच में शादी में कौन सा गाना बजा रहे हैं. हम हमारी बेटी, हमारी बहन कौन से गाने पर डांस कर रही है. हम वो तो हमको भी सोचना पड़ेगा एज ए व्यूअर हम श्रोता के रूप में कुछ जिम्मेगदारी नहीं लेंगे. सारा अगर आरोप थोपते रहेंगे गाने वालों पे तो उनको तो जो ऑफर मिलेगा, पैसा मिलेगा गाते रहेंगे. कंपनी वालों को अपना एल्बम चलाना है.’

ये भी पढ़ें:-शादी के बाद ‘महाभारत’ की ‘द्रौपदी’ ने शादी के बाद छोड़ी एक्टिंग, पति ने बनाया पाई-पाई का मोहताज, अब हैं पॉलिटिशियन



Source link

Share This Article
Satish Kumar Is A Journalist With Over 10 Years Of Experience In Digital Media. He Is Currently Working As Editor At Aman Shanti, Where He Covers A Wide Variety Of Technology News From Smartphone Launches To Telecom Updates. His Expertise Also Includes In-depth Gadget Reviews, Where He Blends Analysis With Hands-on Insights.