आज इन शेयरों पर रह सकती है निवेशकों की नजर; तिमाही नतीजों और डिविडेंड ऐलान के बाद हलचल की उम्मीद, जानें डिटेल्स

सतीश कुमार
3 Min Read


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

Stocks to Watch Today: भारतीय शेयर बाजार में इन दिनों कई कंपनियां अपने तिमाही नतीजों का ऐलान कर रही है. कुछ कंपनियां अपने शानदार तिमाही नतीजों के साथ-साथ इंटिरिम डिविडेंड की घोषणा भी करती है. ऐसे में निवेशकों की नजर आज यानी सोमवार, 16 फरवरी को इन शेयरों पर हो सकती हैं. आइए जानते हैं, ऐसे ही कुछ चुनिंदा कंपनी शेयरों के बारे में…..

एस्कॉर्ट कुबोटा 

एस्कॉर्ट कुबोटा ने अपने शेयरधारकों के लिए 18 रुपये प्रति शेयर अंतरिम डिविडेंड देने की घोषणा की है. इस लाभांश के लिए 16 फरवरी को रिकॉर्ड डेट तय की गई है. यानी इस तारीख तक जिन निवेशकों के नाम दर्ज होंगे, उन्हें डिविडेंड का लाभ मिलेगा. ऐसे में आज निवेशकों की नजर इन शेयरों पर होने की उम्मीद हैं.

किर्लोस्कर फेरस इंडस्ट्रीज लिमिटेड

ऑटो कंपोनेंट्स सेक्टर की कंपनी किर्लोस्कर फेरस इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने अपने निवेशकों के लिए 3 रुपये प्रति शेयर अंतरिम लाभांश घोषित किया है. इस डिविडेंड के लिए 16 फरवरी का रिकॉर्ड डेट निर्धारित किया गया है. जिसके आधार पर पात्र शेयरधारकों को भुगतान किया जाएगा.

टोरेंट पावर

पावर सेक्टर की कंपनी टोरेंट पावर ने अपने शेयरधारकों के लिए 15 रुपये प्रति शेयर अंतरिम लाभांश घोषित किया है. इस डिविडेंड के लिए 16 फरवरी का रिकॉर्ड डेट तय की गई है. 

Apollo Hospitals Enterprise

हाल ही में तिमाही नतीजों के साथ कंपनी ने अपने निवेशकों के लिए लाभांश की घोषणा की है. Apollo Hospitals Enterprise ने 10 रुपये प्रति शेयर के अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया है. इस लाभांश के लिए 16 फरवरी, सोमवार को रिकॉर्ड डेट तय की गई है.

यानी इसी तारीख तक जिन शेयरधारकों के नाम कंपनी के रिकॉर्ड में होंगे, वे इस डिविडेंड के योग्य माने जाएंगे. ऐसे में आज इन शेयरों में हलचल देखने को मिल सकती है.

यूनिपार्ट्स इंडिया

यूनिपार्ट्स इंडिया ने अपने निवेशकों के लिए 7 रुपये प्रति शेयर अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है. इस लाभांश के लिए 16 फरवरी को रिकॉर्ड डेट तय की गई है. यानी इस तारीख तक कंपनी के शेयरधारक रजिस्टर में शामिल निवेशकों को इसका फायदा मिलेगा.

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

यह भी पढ़ें: India-US ट्रेड डील का असर; विदेशी निवेशकों का बदला रुख, फरवरी में 19,675 करोड़ रुपये का किया निवेश



Source link

Share This Article
Satish Kumar Is A Journalist With Over 10 Years Of Experience In Digital Media. He Is Currently Working As Editor At Aman Shanti, Where He Covers A Wide Variety Of Technology News From Smartphone Launches To Telecom Updates. His Expertise Also Includes In-depth Gadget Reviews, Where He Blends Analysis With Hands-on Insights.