Stocks to watch: मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार के कारोबारी सेशन में काफी उतार-चढ़ाव देखा गया.शुरुआती गिरावट से उबरते हुए Sensex-Nifty दोनों प्रमुख सूचकांक आखिरकार हरे निशान पर बंद हुए. आज के सेशन में कुछ स्टॉक्स में हलचल देखने को मिल सकती है. इनमें से कुछ में तिमाही नतीजे का भी असर देखने को मिल सकता है. आइए देखते हैं कि आज शेयर बाजार में कारोबार के दौरान कौन-कौन से स्टॉक्स फोकस में रहने वाले हैं.
इन कंपनियों के आएंगे तिमाही नतीजे
लार्सन एंड टुब्रो, मारुति सुजुकी इंडिया, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, SBI लाइफ इंश्योरेंस कंपनी, ACC, महिंद्रा एंड महिंद्रा फाइनेंशियल सर्विसेज, आदित्य बिड़ला रियल एस्टेट, ASK ऑटोमोटिव, बालकृष्ण इंडस्ट्रीज, कारट्रेड टेक, CSB बैंक, ग्लैंड फार्मा, ICRA, लोढ़ा डेवलपर्स, नोवार्टिस इंडिया, नेशनल सिक्योरिटीज डिपॉजिटरी, पाइन लैब्स, SBI कार्ड्स एंड पेमेंट सर्विसेज, स्टार हेल्थ एंड एलाइड इंश्योरेंस कंपनी, सुंदरम फास्टनर्स, थायरोकेयर टेक्नोलॉजीज और TVS मोटर्स आज दिसंबर तिमाही के नतीजे का ऐलान करेंगे.
लाइफ इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया
LIC (Life Insurance Corporation of India) ने बजाज फाइनेंस के 5.12 लाख डिबेंचर खरीदे हैं, जिनकी फेस वैल्यू 1 लाख रुपये प्रति डिबेंचर है. यानी कुल 5120 करोड़ रुपये. इन फंड्स का इस्तेमाल आम बिजनेस कामों के लिए किया जाएगा.
ऑयल एंड नैचुरल गैस कॉपोर्रेशन
कंपनी ने जापान की मित्सुई ओएसके लाइन्स (MOL) के साथ अपने जॉइंट वेंचर के जरिए साउथ कोरिया की सैमसंग हेवी इंडस्ट्रीज के साथ दो बहुत बड़े इथेन कैरियर (VLEC) बनाने के लिए शिपबिल्डिंग कॉन्ट्रैक्ट (SBC) किए हैं, जिसका अयर आज इसके शेयरों पर दिख सकता है.
रेल विकास निगम
रेल विकास निगम (Rail Vikas Nigam) साउथ सेंट्रल रेलवे से मिले 242.5 करोड़ रुपये के ऑर्डर के लिए सबसे कम बोली लगाने वाली कंपनी बनकर उभरी है. इस ऑर्डर में मौजूदा 1x25kV सिस्टम को 2x25kV फीडिंग सिस्टम में अपग्रेड करने के लिए OHE डिजाइन, सप्लाई, इरेक्शन, टेस्टिंग और कमीशनिंग शामिल है, साथ ही विजयवाड़ा के ओंगोल-गुडूर सेक्शन में फीडर और अर्थिंग का काम भी शामिल है.
टीटागढ़ रेल सिस्टम्स
कंपनी ने 25kV मेट्रो प्रोजेक्ट्स के लिए प्रोपल्शन सिस्टम देने के लिए ABB के साथ एक एग्रीमेंट साइन किया है. इस फ्रेमवर्क में 25kV ड्राइवरलेस मेट्रो सिस्टम के लिए TCMS के लिए टेक्नोलॉजी ट्रांसफर और भारत सरकार की ‘मेक इन इंडिया’ पॉलिसी के तहत कन्वर्टर और ट्रैक्शन मोटर्स की मैन्युफैक्चरिंग का ट्रांसफर शामिल है.
पीसी ज्वेलर
पीसी ज्वेलर (PC Jeweller) ने मंगलवार को बाजार बंद होने के बाद सितंबर-दिसंबर 2025 तिमाही (Q3 FY2025–26) के अपने फाइनेंशियल नतीजे का ऐलान किया. पिछले साल की समान तिमाही के 146 करोड़ रुपये के मुकाबले इस तिमाही इसके प्रॉफिट में 28 परसेंट का उछाल आया. इसी बढ़ोतरी के साथ कंपनी का नेट प्रॉफिट 187 करोड़ रुपये दर्ज किया गया. ऑपरेशन से कंपनी का कंसोलिडेटेड रेवेन्यू पिछले साल इसी तिमाही के 639 करोड़ रुपये के मुकाबले 37 परसेंट उछलकर 875 करोड़ रुपये तक पहुंच गया.
इंफोसिस
इंफोसिस (Infosys) ने लीडिंग AI-पावर्ड डेवलपमेंट प्लेटफॉर्म कर्सर (Cursor) के साथ एक स्ट्रेटेजिक कोलेबोरेशन का ऐलान किया है. इसके तहत, AI-नेटिव प्रोडक्ट्स के डेवलपमेंट में सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग एजेंट्स को अपनाने में तेजी लाने के लिए दोनों मिलकर सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) बनाने का काम करेंगे.
डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)
ये भी पढ़ें:

