पवन सिंह इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ में चल रही विवादों की वजह से लाइमलाइट में बने हुए हैं. एक्टर की पर्सनल लाइफ को लेकर अक्सर तरह-तरह की चर्चाएं होती रहती हैं. कई बार तो उन पर महिलाओं के संग अभद्र व्यवहार करने तक का आरोप लग चुका है.
लेकिन, इन सब से परे पवन सिंह की लाइफ में एक ऐसी महिला भी थी, जिसके जाने का दुख वो आज तक मनाते हैं. हाल ही में पवन सिंह ने अपनी पहली पत्नी को याद किया है. साथ ही उन्होंने इमोशनल पोस्ट भी शेयर किया है. पवन सिंह ने अपनी पहली पत्नी नीलम सिंह को उनकी डेथ एनिवर्सरी पर याद किया है.
नीलम ने कर लिया था सुसाइड
एक्टर ने अपनी दिवंगत वाइफ की तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा,’आपके बिना अधूरा हूं, अधूरा ही रहूंगा.’ मालूम हो पवन सिंह ने नीलम के संग 2014 में शादी की थी. शादी के तीन महीने बाद ही नीलम ने सुसाइड कर लिया. नीलम की मौत के बाद पवन सिंह पर तरह-तरह के इल्जाम लगे थे.
इस दौरान ये भी कहा गया था कि नीलम का ध्यान पवन सिंह सही तरीके से नहीं रखते थे. इस वजह से वो डिप्रेशन की शिकार हो गईं और अकेलापन महसूस करने की वजह से जान दे दी. हालांकि, स्टेज पर पवन सिंह ने कई बार अपनी पहली वाइफ नीलम का जिक्र किया है.
एक रिएलिटी शो में उन्होंने अपनी पत्नी को देवी बताया था. एक्टर ने कहा था कि नीलम जैसी महिला दूसरी कोई और नहीं हो सकती, क्योंकि उन्होंने हर परिस्थिति में उनका साथ दिया था. पहली वाइफ की मौत को कई बार पवन सिंह ने कलंक बताया है.
पवन सिंह का कहना है कि अपनी पत्नी की मौत का कलंक आज तक वो झेल रहे हैं. पहली पत्नी के निधन के बाद पवन सिंह ने दूसरी शादी 2018 में ज्योति सिंह से की थी. लेकिन, ये शादी भी नहीं टिक पाई. इन दोनों कोर्ट में दोनों के तलाक की लड़ाई चल रही है.
ये भी पढ़ें:-Anupama Spoiler: ‘अनुपमा’ में आएगा एक और लीप, प्रार्थना की मौत के बाद गोवा बीच पर शुरू होगी नई कहानी