भोजपुरी सुपरस्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ शादीशुदा हैं, ये तो हर कोई जानता है. लेकिन, उनकी वाइफ का चेहरा कभी किसी ने नहीं देखा था. अक्सर निरहुआ को हर जगह आम्रपाली दुबे के साथ ही देखा जाता है. इतना ही नहीं हमेशा इन दोनों के अफेयर की खबरें चर्चा में बनी रहती हैं.
हालांकि, दोनों एक दूसरे को सिर्फ अपना अच्छा दोस्त बताते हैं. फैंस के मन में अक्सर ये सवाल उठता रहता है कि निरहुआ अपनी पत्नी का चेहरा कभी दिखाते क्यों नहीं हैं. या फिर सोशल मीडिया पर अपनी वाइफ के संग कभी तस्वीरें शेयर क्यों नहीं करते हैं. तो चलिए इस बार फैंस की ये इच्छा भी पूरी हो चुकी है.
निरहुआ ने किया नए घर में गृह प्रवेश
क्योंकि, निरहुआ की वाइफ की झलक जो देखने को मिल रही है. हालांकि, तस्वीरों को निरहुआ ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर नहीं किया है. बल्कि, एक्टर के भतीजे इंद्रजीत लाल यादव ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है.दरअसल, हाल ही में दिनेश लाल यादव ने अपने नए घर में प्रवेश किया है.
ऐसे में उन्होंने गृह प्रवेश की पूजा का आयोजन किया था. इस दौरान पूजा में दिनेश लाल यादव के साथ उनकी पत्नी बैठी हुई नजर आईं. एक्टर की पत्नी को पहली बार देख उनके फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं. तस्वीरों में एक्टर के नए आलीशान घर की भी झलक देखने को मिली.
आपको बता दें कि निरहुआ की पत्नी लाइलाइट से दूर रहना पसंद करती हैं, उनका नाम मंशा यादव है और वो बेहद ही सिंपल जिंदगी जीती हैं. रिपोर्ट के अनुसार निरहुआ की शादी 2000 में हुई थी. निरहुआ और मंशा यादव के तीन बच्चे हैं, दो बेटा और एक बेटी. एक्टर के बच्चे भी लाइमलाइट से दूर ही रहते हैं. सालों बाद एक्टर की पत्नी को ऐसे देखना फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है.
ये भी पढ़ें:-Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi: नॉयना पर होगा तुलसी और मिहिर को शक, टूटेगी सलोनी और देव की शादी

