क्रिकेट सिर्फ एक खेल नहीं है, बल्कि भारत जैसे देश में यह लोगों की भावनाओं से जुड़ा हुआ है. जब भी कोई बड़ा मैच होता है, खासकर अगर मुकाबला इंग्लैंड जैसी मजबूत टीम से हो तो करोड़ों फैंस की धड़कनें तेज हो जाती हैं. ऐसा ही कुछ देखने को मिला टी20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले में, जहां भारत और इंग्लैंड के बीच जबरदस्त टक्कर हुई. इस मैच में रोमांच आखिरी गेंद तक बना रहा.
भारतीय बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बड़ा स्कोर खड़ा किया, वहीं इंग्लैंड की टीम ने भी हार नहीं मानी और लक्ष्य का पीछा करते हुए मैच को बेहद करीब तक ले आई. आखिर में भारत ने 7 रनों से जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बना ली, भारत की इस रोमांचक जीत के बाद सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ गई. फैंस ने भारतीय खिलाड़ियों की जमकर तारीफ की, लेकिन साथ ही इंग्लैंड के युवा बल्लेबाज जैकब बेथल को भी खूब सम्मान दिया, जिन्होंने शानदार शतक लगाकर सभी को प्रभावित कर दिया.
सोशल मीडिया पर छा गए मजेदार मीम्स
भारत की जीत के बाद सोशल मीडिया पर फैंस ने अलग-अलग तरह के मजेदार मीम्स शेयर करना शुरू कर दिए. कई मीम्स में भारतीय खिलाड़ियों की तारीफ की गई, तो कुछ में मैच के दिलचस्प पलों को मजाकिया अंदाज में दिखाया गया. एक मीम में महात्मा गांधी की मुस्कुराती हुई तस्वीर का इस्तेमाल किया गया. इस मीम में लिखा था कि टूर्नामेंट से पाकिस्तान, इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका तीनों बाहर हो गए हैं, इसलिए यह खुशी का मौका है. इस मुकाबले में इंग्लैंड मैच हार गया, लेकिन जैकब बेथल की शानदार बल्लेबाजी ने सभी का दिल जीत लिया. कई मीम्स में उन्हें “सर जैकब बेथल” कहकर सम्मान दिया गया और उनकी जुझारू पारी की तारीफ की गई.
धोनी को मिला जीत का क्रेडिट
मैच के दौरान एक दिलचस्प संयोग भी सामने आया. मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में महेंद्र सिंह धोनी मैच देखने पहुंचे थे. धोनी का जर्सी नंबर 7 था और भारत ने मैच भी 7 रनों से जीता. इसके अलावा दोनों टीमों के 7-7 विकेट भी गिरे. इन सभी संयोगों को जोड़ते हुए मीम्स ने मजाक में इस जीत का क्रेडिट भी धोनी को दे दिया.
अक्षर पटेल की जमकर तारीफ
Axar bapu 🙌🔥 pic.twitter.com/Xig1srR3Sv
— Desi Bhayo (@desi_bhayo88) March 5, 2026
इस मैच में अक्षर पटेल ने शानदार फील्डिंग और ऑलराउंड प्रदर्शन किया. उन्होंने अहम कैच पकड़े और गेंद से भी अच्छा योगदान दिया.एक मीम में उनकी तुलना महात्मा गांधी से करते हुए लिखा गया कि जहां मामले बड़े होते हैं, वहां बापू खड़े होते हैं.
यह भी पढ़ें – ‘ईदगाह का हामिद’… 10-10 के सिक्के जोड़ मां के लिए झुमके खरीदने पहुंचा बच्चा, हो जाएंगे इमोशनल
वरुण चक्रवर्ती पर बने मीम
इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती की गेंदबाजी पर जमकर रन बनाए. उन्होंने 4 ओवर में 64 रन दिए और सिर्फ एक विकेट लिया. इस वजह से सोशल मीडिया पर उनके प्रदर्शन को लेकर भी कई मजेदार मीम्स बनाए गए.
बुमराह को 140 करोड़ लोगों का सलाम
Bro is saluting Bumrah on behalf of 1.4 billion people pic.twitter.com/fmzBcbdoLY
— Sagar (@sagarcasm) March 5, 2026
मैच खत्म होने के बाद ईशान किशन ने जसप्रीत बुमराह को सैल्यूट किया. इस पल की तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो गई. फैंस ने इसे 140 करोड़ भारतीयों की तरफ से बुमराह को दिया गया सलाम बताया.
अब फाइनल में न्यूजीलैंड से होगा मुकाबला
भारत की इस जीत के साथ ही टीम ने टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल में जगह बना ली है. अब फाइनल मुकाबला 8 मार्च को न्यूजीलैंड के खिलाफ अहमदाबाद में खेला जाएगा. हालांकि कुछ फैंस को 2023 विश्व कप फाइनल की याद भी आ रही है, जिसमें भारत इसी मैदान पर हार गया था. इसी वजह से सोशल मीडिया पर फाइनल को लेकर भी कई मजेदार और डर दिखाने वाले मीम्स शेयर किए जा रहे हैं.
यह भी पढ़ें – लड़की ने कमरे में रखे ढेर सारे सांप और सीढ़ियां, फिर खेलने लगी स्नेक एंड लैडर, वीडियो वायरल
