Technology

इंतजार हुआ खत्म, आखिरकार WhatsApp Web पर आ गया यह कमाल का फीचर, जानकर खुश हो जाएंगे

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On February 10, 2026
1 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

[ad_1]

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

WhatsApp Web पर ऑडियो और वीडियो कॉलिंग फीचर का इंतजार कर रहे लोगों के लिए खुशखबरी है. कंपनी ने बीटा यूजर्स के लिए इस फीचर को रोल आउट करना शुरू कर दिया है. इसका मतलब है कि बाकी यूजर्स के लिए भी यह फीचर जल्दी रोल आउट हो जाएगा. अभी तक कंपनी केवल अपनी ऑफिशियल डेस्कटॉप ऐप से ही ऑडियो और वीडियो कॉलिंग का ऑप्शन देती थी, लेकिन अब यह वेब वर्जन पर भी अवेलेबल हो जाएगा. बता दें कि यूजर्स लंबे समय से इस फीचर की मांग कर रहे थे. 

अभी केवल वन टू वन कॉलिंग का ऑप्शन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, व्हाट्सऐप वेब पर शुरुआत में वन टू वन कॉलिंग का ऑप्शन मिलेगा और ग्रुप कॉल्स के लिए यूजर्स को थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा. कंपनी पिछले एक साल से करीब इस फीचर पर काम कर रही है. अब वेब वर्जन पर भी यह फीचर बिल्कुल डेस्कटॉप ऐप की तरह काम करेगा. जिन बीटा यूजर्स के लिए यह फीचर रोल आउट हुआ है, उनका कहना है कि इसे यूज करना एकदम आसान है. उन्हें सिर्फ व्हाट्सऐप वेब जाकर कॉल बटन को क्लिक करना है. इस फीचर का यूज करने के लिए कोई एडिशनल सॉफ्टवेयर डाउनलोड करने की जरूरत नहीं है.

स्क्रीन शेयरिंग का भी मिलेगा ऑप्शन

व्हाट्सऐप वेब पर वीडियो कॉलिंग के दौरान यूजर्स को स्क्रीन शेयरिंग का ऑप्शन भी मिलेगा. मोबाइल ऐप पर यह ऑप्शन पहले से मौजूद है. इसका मतलब है कि अब अगर आपको ऑफिस में मीटिंग करनी होगी तो गूगल मीट या माइक्रोसॉफ्ट टीम आदि की जरूरत नहीं पड़ेगी. आप सीधा व्हाट्सऐप वेब से ही वीडियो कॉल कर अपन स्क्रीन शेयर कर सकेंगे. ग्रुप कॉलिंग का फीचर आने के बाद यह सुविधा और भी दमदार हो जाएगी. 

अभी पड़ती है डेस्कटॉप ऐप की जरूरत

व्हाट्सऐप की मोबाइल ऐप से आप चैटिंग के साथ ऑडियो और वीडियो कॉलिंग का मजा ले सकते हैं. लेकिन अगर डेस्कटॉप या लैपटॉप से वॉइस या वीडियो कॉल करना चाहते हैं तो अभी व्हाट्सऐप ऐप इंस्टॉल करने की जरूरत पड़ती है. नया फीचर आने के बाद यह बाध्यता खत्म हो जाएगी और सीधा वेब वर्जन से कॉलिंग का फायदा उठाया जा सकेगा.

ये भी पढ़ें-

ब्लैक ही क्यों होते हैं ज्यादातर गैजेट, एक नहीं कई हैं कारण, यहां जानें डिटेल्स

[ad_2]

Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Satish Kumar एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और न्यूज़ पब्लिशर हैं। ये Sarkari Yojana, Technology News और Automobile Updates पर लेख लिखते हैं। इनके लेखों का उद्देश्य लोगों को सही और तेज जानकारी देना है।