इफ्तार में मिठाई को लेकर मचा जूतम पैजार? मिठाई कम होने पर दो गुटों ने आपस में बरसाए लात घूंसे, वीडियो वायरल

सतीश कुमार
4 Min Read


सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें मस्जिद के अंदर कुछ रोजेदार एक दूसरे को लात घूसों से कूटते दिखाई दे रहे हैं. जी हां, रमजान के पाक महीने में बताया जा रहा है कि मेरठ की एक मस्जिद में इफ्तार के दौरान लोग इकट्ठा हुए थे, उसी दौरान मिठाई कम पड़ गई और लोगों के बीच मिठाई को लेकर हुई खींचतान इतनी बढ़ गई की मामला हाथापाई तक पहुंच गया. वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे लेकर यूजर्स तरह तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

मस्जिद में मिठाई को लेकर मचा जूतम पैजार

दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में मस्जिद में कुछ लोगों को गुट बनाकर आपस में लड़ते भिड़ते देखा जा सकता है. दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो मेरठ की एक मस्जिद का है जिसमें इफ्तार के दौरान मिठाई को लेकर लोगों में कहासुनी हो गई. होते होते ये कहासुनी इतनी बढ़ गई कि लोग आपस में मिठाई को लेकर ही धक्का मुक्की करने लग गए और आपस में उलझ बैठे. हालांकि ये सोशल मीडिया पर किया जा रहा दावा है, एबीपी लाइव इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता.

एक दूसरे को लात घूसों से कूटते दिखाई लोग

वीडियो में साफतौर पर देखा जा सकता है कि लोग एक दूसरे को धक्का मारते हुए मस्जिद के हॉल से बाहर ले आते हैं और लात घूंसे मारने लगते हैं. विवाद इतना बढ़ा जाता है कि बूढ़े जवान सब इस लड़ाई में कूद पड़े हैं और एक दूसरे को जमीन पर गिराते दिखाई दे रहे हैं. हालांकि कुछ लोग झगड़ रहे लोगों को दूर करने की कोशिश करते हैं, लेकिन बात बनती दिखाई नहीं देती है. वीडियो को लेकर अब सोशल मीडिया पर यूजर्स ने कमेंट्स किए हैं.

यह भी पढ़ें: शादी के स्टेज पर डाउट सॉल्व करने पहुंच गया स्टूडेंट, मैडम के रिएक्शन ने लूट लिया इंटरनेट

यूजर्स बोले, मिठाई की जंग तो सदियों से है

वीडियो को सोशल मीडिया पर अलग अलग प्लेटफॉर्म से शेयर किया जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…फिर भी यह बैटल ऑफ बागपत का मुकाबला नहीं कर सकता. एक और यूजर ने लिखा…मिठाई के लिए जंग तो सदियों से चली आ रही है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…मिठाई की जंग चाट वाली जंग का मुकाबला नहीं कर सकती.

यह भी पढ़ें: यूपी में पालतू जानवर को लेकर छिड़ी बहस, दुल्हन ने पालतू कुत्ते को पीटने पर तोड़ी शादी, मामला हुआ वायरल





Source link

Share This Article
Satish Kumar Is A Journalist With Over 10 Years Of Experience In Digital Media. He Is Currently Working As Editor At Aman Shanti, Where He Covers A Wide Variety Of Technology News From Smartphone Launches To Telecom Updates. His Expertise Also Includes In-depth Gadget Reviews, Where He Blends Analysis With Hands-on Insights.