इस राज्य में निकली सिविल जज की भर्ती, जानें आवेदन का पूरा तरीका

aditisingh
3 Min Read


अगर आपने कानून की पढ़ाई पूरी कर ली है और हमेशा से जज की कुर्सी तक पहुंचने का सपना देखा है, तो यह मौका आपके लिए खास हो सकता है. कई युवा न्यायिक सेवा में जाकर समाज में अपनी अलग पहचान बनाना चाहते हैं और एक सम्मानजनक सरकारी पद पर काम करने की इच्छा रखते हैं. ऐसे ही उम्मीदवारों के लिए मेघालय से अच्छी खबर आई है. 

मेघालय उच्च न्यायालय ने सिविल जज (जूनियर डिविजन) के पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है. जो अभ्यर्थी कोर्ट में बतौर जज अपनी जिम्मेदारी निभाना चाहते हैं, वे अब ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.आवेदन करने की अंतिम तारीख 17 मार्च  तय की गई है, इसलिए इच्छुक अभ्यर्थियों को समय रहते आवेदन कर देना चाहिए.इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 10 पद भरे जाएंगे. आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे. इसके लिए उम्मीदवारों को हाई कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा.

उम्र सीमा 
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की अधिकतम आयु 35 वर्ष निर्धारित की गई है.आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी.

क्या चाहिए योग्यता ?

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कानून (एलएलबी) की डिग्री होनी चाहिए.साथ ही आवेदन करने वाला उम्मीदवार भारतीय नागरिक होना चाहिए.

कितना लगेगा आवेदन शुल्क ?

इस भर्ती में आवेदन शुल्क उम्मीदवार की श्रेणी के अनुसार तय किया गया है. सामान्य या अनारक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को आवेदन करते समय 700 रुपये शुल्क जमा करना होगा. वहीं अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 350 रुपये निर्धारित किया गया है. इसके अलावा पीडब्ल्यूबीडी श्रेणी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क में छूट दी जाएगी.

क्या होगी चयन प्रक्रिया ?

चयन प्रक्रिया तीन चरणों में पूरी होगी. सबसे पहले प्रारंभिक परीक्षा होगी, जिसमें बहुविकल्पीय सवाल पूछे जाएंगे और परीक्षा की अवधि दो घंटे की होगी.जो उम्मीदवार इस चरण में सफल होंगे, उन्हें मुख्य परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा. इसके बाद इंटरव्यू लिया जाएगा, जो 30 अंकों का होगा. अंतिम चयन मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू के प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा.

कैसे करें आवेदन ? 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Share This Article
Follow:
Satish Kumar Is A Journalist With Over 10 Years Of Experience In Digital Media. He Is Currently Working As Editor At Aman Shanti, Where He Covers A Wide Variety Of Technology News From Smartphone Launches To Telecom Updates. His Expertise Also Includes In-depth Gadget Reviews, Where He Blends Analysis With Hands-on Insights.