शादी का दिन हर किसी की जिंदगी का सबसे खास दिन माना जाता है. हंसी-खुशी, संगीत और रस्मों के बीच दो लोग एक नए रिश्ते की शुरुआत करते हैं. लेकिन कभी-कभी इसी खुशी के माहौल में ऐसा कुछ हो जाता है जो पूरे समारोह का रंग बदल देता है. सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वरमाला की रस्म के दौरान दूल्हा-दुल्हन के बीच अजीब सा टकराव देखने को मिला. वीडियो में दुल्हन का रवैया देखकर लोग हैरान रह गए, तो वहीं दूल्हे की प्रतिक्रिया ने भी माहौल को पल भर में बदल दिया. अब यह वीडियो इंटरनेट पर बहस का मुद्दा बन चुका है और यूजर्स तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.
दुल्हन ने दूल्हे के गले में फेंकी वरमाला
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि शादी समारोह के दौरान स्टेज पर दोनों परिवारों के लोग और मेहमान मौजूद हैं. वरमाला की रस्म शुरू होने वाली है और सबकी नजरें दूल्हा-दुल्हन पर टिकी हैं. इसी दौरान दुल्हन का चेहरा कुछ गंभीर नजर आता है. जब दुल्हन को दूल्हे को वरमाला पहनानी होती है, तो वह बड़े ही बेरुखी भरे अंदाज में माला को गले में डालने के बजाय फेंक देती है. यह देखकर वहां मौजूद लोग भी चौंक जाते हैं.
कभी कभी ईंट का जवाब पत्थर से भी देना पड़ता हैं, ऐसी लड़कियां शादी क्यों करती है जब मर्जी नहीं होती हैं। pic.twitter.com/BoxNNNxEmJ
— छपरा जिला 🇮🇳 (@ChapraZila) February 23, 2026
दूल्हे ने पत्थर से दिया ईंट का जवाब
दुल्हन के इस व्यवहार के बाद दूल्हा भी पीछे नहीं हटता. वह भी उसी अंदाज में माला को उठाकर दुल्हन के गले में पहनाने के बजाय फेंक देता है. इस घटना के बाद माहौल कुछ पल के लिए असहज हो जाता है. वीडियो में साफ दिखता है कि दुल्हन का चेहरा उतर जाता है और उसे शायद अपनी हरकत का अहसास होने लगता है. मेहमानों के चेहरे पर भी हैरानी साफ झलकती है.
यह भी पढ़ें: शादी के स्टेज पर डाउट सॉल्व करने पहुंच गया स्टूडेंट, मैडम के रिएक्शन ने लूट लिया इंटरनेट
यूजर्स ने ले लिए मजे
वीडियो को @ChapraZila नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइख भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…विवाह के बाद पुरुष का जीवन कठिन होता है मित्तर. एक और यूजर ने लिखा…ऐसे लड़कियों को उनके पसंदीदा मर्द के साथ ही ब्याह देना चाहिए. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…दूल्हे को शादी ही तोड़ देनी चाहिए.
यह भी पढ़ें: यूपी में पालतू जानवर को लेकर छिड़ी बहस, दुल्हन ने पालतू कुत्ते को पीटने पर तोड़ी शादी, मामला हुआ वायरल

