अक्सर कहा जाता है कि बच्चों का प्यार सबसे सच्चा और मासूम होता है. उन्हें दिखावे या बड़े-बड़े तोहफों की समझ नहीं होती, लेकिन उनके दिल में अपने माता-पिता के लिए जो सच्ची भावना होती है, वही सबसे कीमती होती है. हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने हजारों लोगों का दिल छू लिया है. इस वीडियो को देखकर लोगों को मशहूर कहानी ईदगाह के हामिद की याद आ गई, जिसने अपनी दादी के लिए मेले से चिमटा खरीदा था.
10-10 के सिक्के जोड़कर मां के लिए झुमके खरीदने पहुंचा बच्चा
वायरल हो रहे वीडियो में एक छोटा सा बच्चा दिखाई देता है, जिसकी उम्र लगभग 7-8 साल होगी. वह अपनी पीठ पर स्कूल बैग टांगे एक कॉस्मेटिक की दुकान पर पहुंचता है. दुकान में रखे अलग-अलग झुमकों को वह ध्यान से देखता है और उनमें से एक जोड़ी पसंद करके दुकानदार से पूछता है कि इसकी कीमत कितनी है.
जब दुकानदार उसे कीमत बताती है, तो बच्चा तुरंत अपना बैग खोलता है और उसमें से 10-10 रुपये के सिक्के निकालने लगता है. वह धीरे-धीरे सिक्के गिनते हुए 10-20 बोलता जाता है. यह देखकर साफ समझ में आता है कि उसने अपनी मां के लिए यह छोटा सा तोहफा खरीदने के लिए काफी समय से पैसे जमा किए होंगे.
बच्चे की मासूम कोशिश को देखकर इमोशनल
दुकान की मालकिन बच्चे की इस मासूम कोशिश को देखकर काफी इमोशनल हो जाती हैं, वह बच्चे से प्यार से पूछती हैं कि ये झुमके किसके लिए ले रहे हो. बच्चा तुरंत जवाब देता है मम्मा के लिए. बच्चे की यह बात सुनकर दुकानदार का दिल पिघल जाता है. वह मुस्कुराते हुए उससे कहती हैं, जितने भी पैसे हैं दे दो तुम मम्मा के लिए बहुत लकी हो.
यह भी पढ़ें – बुमराह की बॉलिंग देख खुशी से कूदने लगीं साक्षी धोनी, MSD के एक्सप्रेशन देख आपको भी आ जाएगी हंसी
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
इस पूरे पल को दुकान की मालकिन ने अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया. बाद में उन्होंने यह वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट @adishri6796 से शेयर किया. वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा कि आज उनकी दुकान पर सबसे क्यूट कस्टमर आया था. वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया. लाखों लोग इसे देख चुके हैं और हजारों लोग इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.
यूजर्स भी हो गए इमोशनल
वीडियो देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स काफी इमोशनल हो गए. कई लोगों ने लिखा कि बच्चे का यह प्यार देखकर आंखों में आंसू आ गए. एक महिला यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, यह वीडियो देखकर मुझे रोना आ गया. आज भी बच्चों का दिल कितना साफ होता है. वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, यह सच में एक प्राइसलेस मोमेंट है. मां के लिए बच्चे का प्यार सबसे बड़ा तोहफा होता है. कई लोगों ने इस बच्चे की तुलना ईदगाह के हामिद से भी की और कहा कि आज के समय में भी बच्चों के दिल में मां-बाप के लिए वही सच्चा प्यार मौजूद है.
यह भी पढ़ें – पुणे में बेजुबान के लिए ‘देवदूत’ बने दमकलकर्मी, पतंग की डोर में फंसे उल्लू का घंटों चला हाई-वोल्टेज रेस्क्यू