एक खबर और भरभराकर टूट रहे IT स्टॉक्स के उछले शेयर, इन्फोसिस से TCS तक 3% की छलांग, जानें वजह

सतीश कुमार
3 Min Read


Stock Market News: पिछले हफ्ते वैश्विक बिकवाली और भारी दबाव झेलने के बाद मंगलवार 17 फरवरी को भारतीय आईटी शेयरों में जोरदार वापसी देखने को मिली. जहां बीते सप्ताह NIFTY IT में करीब 8.2 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई थी, जो पिछले 11 महीनों का सबसे खराब प्रदर्शन रहा. वहीं मंगलवार को शुरुआती कारोबार में यह इंडेक्स करीब 2 से 3 प्रतिशत तक उछल गया.

आईटी स्टॉक्स में तेजी

आईटी सेक्टर की प्रमुख कंपनियों जैसे Infosys, Tata Consultancy Services और HCL Technologies में ताजा खरीदारी ने बाजार की धारणा को सकारात्मक बनाने में अहम भूमिका निभाई. सुबह करीब सवा दस बजे NIFTY 50 0.4 प्रतिशत गिरकर 25,674.6 पर था, जबकि BSE Sensex 0.08 प्रतिशत की बढ़त के साथ 83,339.7 पर कारोबार कर रहा था.

हालांकि दलाल स्ट्रीट की शुरुआत कमजोर रही, लेकिन आईटी शेयरों में आई मजबूती ने शुरुआती नुकसान की भरपाई कर दी. Reliance Industries और कुछ वित्तीय शेयरों में कमजोरी सीमित दायरे में रही, जिससे समग्र बाजार रुख सकारात्मक बना रहा. आईटी शेयरों में इस तेजी की सबसे बड़ी वजह इन्फोसिस द्वारा की गई एक रणनीतिक घोषणा मानी जा रही है.

क्यों आईटी स्टॉक्स में तेजी?

कंपनी ने अमेरिकी एआई स्टार्टअप Anthropic के साथ साझेदारी की घोषणा की है. इस खबर को निवेशकों ने सकारात्मक संकेत के रूप में लिया, जिसके बाद इन्फोसिस का शेयर शुरुआती सत्र में करीब 3 प्रतिशत चढ़कर 1,407 रुपये तक पहुंच गया. इन्फोसिस ने बताया कि वह एंथ्रोपिक के साथ मिलकर एंटरप्राइज ग्राहकों के लिए उन्नत एआई समाधान विकसित करेगी, खासकर उन रेगुलेटेड सेक्टर्स के लिए जहां सख्त नियमों और अनुपालन मानकों का पालन करना अनिवार्य होता है.

इनमें बैंकिंग, हेल्थकेयर, पब्लिक सर्विस और अन्य उद्योग शामिल हैं. कुल मिलाकर, हालिया गिरावट के बाद आई यह तेजी संकेत देती है कि निवेशक एआई को केवल जोखिम नहीं, बल्कि आईटी कंपनियों के लिए एक बड़े अवसर के रूप में भी देख रहे हैं.

ये भी पढ़ें: भारी दबाव के बावजूद भारतीय रुपये ने दिखाया दम, ‘धोबी पछाड़’ दांव से तोड़ा अमेरिकी डॉलर का घमंड

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)



Source link

Share This Article
Satish Kumar Is A Journalist With Over 10 Years Of Experience In Digital Media. He Is Currently Working As Editor At Aman Shanti, Where He Covers A Wide Variety Of Technology News From Smartphone Launches To Telecom Updates. His Expertise Also Includes In-depth Gadget Reviews, Where He Blends Analysis With Hands-on Insights.