एक दुल्हन, दो दूल्हे! थाईलैंड में अनोखी शादी ने मचाया तहलका, दूल्हों ने दिया 1-1 मिलियन बाट दहेज इंटरनेट हैरान

aditisingh
4 Min Read


सोशल मीडिया की दुनिया में कब कौन सी खबर सुर्खियां बटोर ले, कहना मुश्किल है. कभी अनोखे डांस वीडियो वायरल होते हैं तो कभी अजीबोगरीब शादियां इंटरनेट पर छा जाती हैं. इस बार चर्चा में है थाईलैंड की एक ऐसी शादी, जिसने लोगों को हैरान भी किया और मुस्कुराने पर भी मजबूर कर दिया. एक 37 साल की महिला ने एक ही मंडप में दो दूल्हों से शादी कर ली. वो भी दोनों दूल्हे आपस में गहरे दोस्त हैं. जैसे ही यह खबर सामने आई, सोशल मीडिया पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई. कोई इसे सच्चा प्यार बता रहा है तो कोई इसे ‘2026 की सबसे अनोखी वेडिंग’ कह रहा है.

एक दुल्हन और दो दूल्हे, थाईलैंड में हुआ अनोखा विवाह

थाईलैंड के प्राखोन चाई जिले में 37 साल की डुआंगडुआन केतसारो ने दो ऑस्ट्रियन पुरुषों से एक साथ शादी रचा ली. खास बात यह है कि दोनों दूल्हे आपस में करीबी दोस्त हैं और पिछले कई सालों से इस महिला के साथ रिश्ते में थे. आपसी सहमति और समझदारी के बाद तीनों ने शादी का फैसला लिया. डुआंगडुआन पहले से शादीशुदा रह चुकी हैं और उनके तीन बच्चे और दो नाती-पोते भी हैं.

परिवार ने भी आसानी से दे दी इजाजत

अपने पहले विवाह के बाद उन्होंने काफी संघर्ष किया. सालों तक उन्होंने अपने बच्चों और माता-पिता की जिम्मेदारी अकेले निभाई. परिवार की देखभाल के लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की. शादी का फैसला लेने से पहले उन्होंने अपने बच्चों और माता-पिता से खुलकर बात की. हैरानी की बात यह रही कि परिवार ने इस रिश्ते को मंजूरी दे दी. परिवार का कहना था कि दोनों पुरुष लंबे समय से घर का ख्याल रख रहे थे और जिम्मेदारी निभा रहे थे.

दुल्हन नहीं दूल्हों ने दिया दहेज

28 फरवरी को तीनों ने पारंपरिक थाई रीति-रिवाजों के साथ शांत समारोह में शादी की. शादी में ‘बाई स्री सू ख्वान’ आशीर्वाद और कलाई में धागा बांधने की रस्म भी हुई. समारोह में करीबी दोस्त और परिवार के लोग शामिल हुए. शादी के बाद एक मजेदार पल भी देखने को मिला जब दोनों दूल्हे खुशी में तालाब में कूद पड़े. रिपोर्ट के मुताबिक दोनों ऑस्ट्रियन दूल्हों ने 1-1 मिलियन बाट यानी करीब 29-29 लाख रुपये दहेज के तौर पर दिए. यह भी सोशल मीडिया पर चर्चा का बड़ा कारण बना.

यह भी पढ़ें: जब ईरान में गूंजी थी ब्राह्मण कवि की आवाज, खामेनेई के सामने हजरत अली की शान में पढ़ी थी मनकबत, रोने लगे थे लोग, वीडियो वायरल

यूजर्स भी रह गए हैरान

थाईलैंड की इस अनोखी शादी की तस्वीरें और वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर मानो बाढ़ आ गई. फेसबुक, एक्स और इंस्टाग्राम पर लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं. किसी ने इसे “ट्रू लव का मॉडर्न वर्जन” बताया तो किसी ने लिखा, “ये है रियल लाइफ का लेवल अप.” एक यूजर ने मजाक में लिखा, “एक दूल्हे को संभालना मुश्किल होता है, यहां तो दो-दो हैं… सलाम है दुल्हन को.” वहीं दूसरे यूजर ने कमेंट किया, “अगर तीनों खुश हैं तो दुनिया को दिक्कत क्यों.”

यह भी पढ़ें: भीड़ देखते ही अजगर ने उगला जिंदा शिकार, मॉनिटर लिजार्ड को मुंह से बाहर फेंकते ही मचा हड़कंप, खौफनाक वीडियो वायरल



Source link

Share This Article
Follow:
Satish Kumar Is A Journalist With Over 10 Years Of Experience In Digital Media. He Is Currently Working As Editor At Aman Shanti, Where He Covers A Wide Variety Of Technology News From Smartphone Launches To Telecom Updates. His Expertise Also Includes In-depth Gadget Reviews, Where He Blends Analysis With Hands-on Insights.