वेलेंटाइन वीक आते ही प्रपोज करने को लेकर युवाओं में उत्साह बढ़ जाता है. खासकर ऑफिस और कॉलेज जैसे प्रोफेशन माहौल में प्रपोज करने को लेकर सबसे ज्यादा कन्फ्यूजन रहती हैं कि क्या यह सही है, यह कितना सुरक्षित हैं और अगर सामने वाला ना कह दें तो हालात कैसे संभाले. इसे लेकर कई लोग बताते हैं कि प्रपोज करने से पहले माहौल, सामने वाले की सोच और खुद की सीमाओं को समझना बहुत जरूरी है. ऐसे में चलिए आज हम आपको बताते हैं कि ऑफिस या कॉलेज में प्रपोज करना कितना सेफ है और प्रपोजल रिजेक्ट हो जाए तो आप रिश्ता कैसे बचा सकते हैं.
ऑफिस या कॉलेज में प्रपोज करना कितना सेफ?
ऑफिस या कॉलेज में काम और पढ़ाई प्राथमिक उद्देश्य होते हैं. ऐसे में किसी को प्रपोज करने से पहले यह समझना जरूरी है कि क्या सामने वाला भी उसी तरह की फिलिंग्स रखता है या नहीं. ऑफिस में तो खासतौर पर कंपनी की ऑफिस रिलेशनशिप पॉलिसी को पढ़ना जरूरी माना जाता है. कई कंपनियों में को-वर्कर के बीच रिश्तों को लेकर साफ नियम होते हैं, इन नियमों की अनदेखी नौकरी तक खतरे में डाल सकती है. वहीं कॉलेज में माहौल थोड़ा खुला जरूर होता है, लेकिन वहां पर भी जल्दबाजी में किया गया प्रपोज कई बार गलतफहमी की स्थिति पैदा कर सकता है. इसके अलावा हाल के सालों में मी टू जैसे मामलों के बाद इस तरह के कदम और ज्यादा संवेदनशील हो गए हैं खासकर ऑफिस में. इसलिए कई एक्सपर्ट्स भी सलाह देते हैं कि प्रपोज करने से पहले सामने वाले की बॉडी लैंग्वेज, बातचीत और कंफर्ट लेवल को पहले समझना जरूरी है.
जल्दबाजी बन सकती है परेशानी
कई लोग वेलेंटाइन डे या प्रपोज डे के दबाव में बिना सोचे समझे अपने दिल की बात कह देते हैं, लेकिन अगर सामने वाला इसके लिए तैयार नहीं है तो रिजेक्शन मिल सकता है. ऑफिस या कॉलेज जैसे माहौल में यह रिजेक्शन रिश्ते के साथ-साथ प्रोफेशनल या एकेडमी माहौल को भी प्रभावित कर सकता है.
अगर प्रपोजल रिजेक्ट हो जाए तो क्या करें
ना को सम्मान के साथ स्वीकार करें
अगर आपके प्रपोज करने पर सामने वाला मना कर दें तो उसके फैसले का सम्मान करना सबसे पहला कदम है. जबरदस्ती सवाल-जवाब करना या खुद को सही साबित करने की कोशिश करना रिश्ते को और खराब कर सकता है.
गुस्से में कुछ गलत न करें
प्रपोजल रिजेक्शन के बाद गुस्सा आना नॉर्मल होता है. लेकिन इसी गुस्से में कई बाहर कही गई बातें फ्यूचर में पछतावे का कारण बन सकती है. ऐसे में शांत रहकर बातचीत खत्म करना ही ज्यादा बेहतर माना जाता है.
सोशल मीडिया पर ब्रेकअप को शो न करें
कई बार लोग रिजेक्ट होने के बाद कॉमन फ्रेंड्स या सोशल मीडिया पर इमोशनल पोस्ट डाल देते हैं. ऐसे में आपका पार्टनर आपसे और ज्यादा दूर हो सकता है. इससे आपकी इमेज पर भी इफेक्ट हो सकता है, इसलिए सोशल मीडिया पर शो करने से बचें.
ड्रंक डायल से बनाई दूरी
ब्रेकअप या रिजेक्शन के बाद इमोशन में बहकर कॉल या मैसेज करना भी अक्सर हालात को बिगाड़ देता है. ऐसे में अगर सामने वाला खुद काॅन्टेक्ट करना चाहे तभी बात करें.
ये भी पढ़ें-Rose Day पर गर्लफ्रेंड को पहली बार कर रहे प्रपोज? गलती से भी न करें ये 7 गलतियां

