आंध्र प्रदेश में पढ़ाई कर रहे लाखों छात्रों के लिए एसएससी परीक्षा बहुत जरूरी होती है. यह परीक्षा छात्रों के स्कूल जीवन का एक बड़ा पड़ाव मानी जाती है. इसी को ध्यान में रखते हुए आंध्र प्रदेश के सरकारी परीक्षा निदेशालय ने मार्च 2026 में होने वाली एसएससी (Secondary School Certificate) सार्वजनिक परीक्षाओं को लेकर एक जरूरी सूचना जारी की है. इस सूचना में परीक्षा की तारीखों से लेकर एडमिट कार्ड जारी होने तक की पूरी जानकारी दी गई है. अगर आप भी एसएससी परीक्षा 2026 में शामिल होने वाले हैं, तो आइए जानते हैं कि SSC एग्जाम 2026 का एडमिट कार्ड कब तक जारी होगा, हॉल टिकट डाउनलोड करने का तरीका क्या है.
कब होंगी SSC परीक्षाएं 2026?
आधिकारिक घोषणा के अनुसार, एसएससी सार्वजनिक परीक्षाएं 16 मार्च 2026 से शुरू होकर 1 अप्रैल 2026 तक चलेंगी. इस बार एक नई व्यवस्था भी की गई है. पहली बार छात्रों का नामांकन डेटा यूडीआईएसई (UDISE) पोर्टल के माध्यम से लिया गया है. इससे छात्रों की जानकारी को सही और व्यवस्थित तरीके से दर्ज किया गया है.
SSC एग्जाम 2026 का एडमिट कार्ड कब जारी होगा?
एसएससी परीक्षा 2026 का एडमिट कार्ड (जिसे हॉल टिकट भी कहा जाता है) मार्च 2026 के पहले सप्ताह में जारी होने की संभावना है. एक बार जारी होने के बाद छात्र अपना हॉल टिकट आंध्र प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे.
एडमिट कार्ड कहां-कहां से मिलेगा?
आधिकारिक वेबसाइट के अलावा, छात्र और स्कूल निम्न माध्यमों से भी हॉल टिकट प्राप्त कर सकेंगे. स्कूल लॉगिन के माध्यम से, LEAP ऐप और व्हाट्सएप गवर्नेंस प्लेटफॉर्म (माना मित्रा) इससे छात्रों को हॉल टिकट प्राप्त करने में आसानी होगी.
स्कूलों के लिए जरूरी गाइड लाइन
सभी मान्यता प्राप्त स्कूलों के प्रिंसिप्स को खास गाइड लाइन दी हैं कि वे छात्रों के हॉल टिकट में दी गई जानकारी को ध्यान से जांचें. उपनाम (Surname), छात्र का पूरा नाम और जन्म तिथि का विशेष रूप से सत्यापन करना जरूरी है. इन जानकारियों की जांच स्कूल के रिकॉर्ड से मिलान करके की जानी चाहिए. अगर किसी छात्र की जानकारी में गलती पाई जाती है, तो उसे सुधारने के लिए 31 मार्च से 1 अप्रैल 2026 तक यूडीआईएसई पोर्टल पर सुधार की सुविधा उपलब्ध रहेगी.
SSC हॉल टिकट 2026 कैसे डाउनलोड करें?
1. एडमिट कार्ड जारी होने के बाद छात्र बीएसईएपी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
2. SSC Public Examination March 2026 Hall Ticket लिंक पर क्लिक करें.
3. मांगी गई जानकारी जैसे नाम, जन्मतिथि या पंजीकरण संख्या दर्ज करें.
4. सबमिट बटन पर क्लिक करें.
5. स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड दिखाई देगा. इसे डाउनलोड करें और साफ प्रिंट निकाल लें. छात्रों को सलाह दी जाती है कि परीक्षा खत्म होने तक अपने हॉल टिकट की प्रिंट कॉपी संभालकर रखें.
यह भी पढ़ें – India AI समिट में रोबोडॉग विवाद के बाद चर्चा में आईं नेहा सिंह, जानिए कौन हैं गैलगोटियास यूनिवर्सिटी की ये प्रोफेसर
Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

