Bank Holiday Next Week: कल यानी कि 9 फरवरी से फरवरी महीने का दूसरा हफ्ता शुरू होने जा रहा है. इस पूरे हफ्ते में पूरे देश में बैंक सिर्फ दो ही दिन बंद रहने वाले हैं. 14 फरवरी को शनिवार (महीने का दूसरा शनिवार) और 15 फरवरी को रविवार होने के चलते बैंक बंद रहेंगे.
भारतीय रिजर्व बैंक (Reserve Bank of India) ने इस महीने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) सहित सभी सरकारी और प्राइवेट बैंकों के लिए लगभग नौ छुट्टियों की लिस्ट जारी की है. इसमें दूसरे शनिवार, चौथे शनिवार और सभी रविवार की वीकेंड छुट्टियां शामिल हैं. जब तक किसी पब्लिक और रीजनल हॉलिडे का ऐलान न हो, तब तक बैंक हर महीने के पहले, तीसरे और पांचवें शनिवार को खुले रहते हैं.
अगले हफ्ते बैंकों की छुट्टियां
- 14 फरवरी — दूसरे शनिवार के चलते पूरे भारत में बैंकों की छुट्टी रहेगी.
- 15 फरवरी — बैंक रविवार की छुट्टी के चलते बंद रहेंगे.
देश कुछ हिस्सों में महाशहवरात्रि के मौके पर बैंक बंद रहते हैं, जो इस बार 15 फरवरी को मनाई जाएगी. चूंकि इस बार 15 फरवरी रविवार को पड़ रहा है इसलिए बैंक अलग से बंद नहीं रहेंगे. राज्यों में बैंकों की छुट्टियां रीजनल और लोकल त्योहारों या जरूरतों के हिसाब से बंद रहते हैं इसलिए लोकल बैंक ब्रांच से छुट्टियों की पूरी लिस्ट या शेड्यूल की जांच जरूरी है. समय से पहले जानकारी होने से आप इमरजेंसी या लंबे वीकेंड के लिए तैयार रह पाएंगे. हालांकि, बैंकों की छुट्टियों के दौरान आप ऑनलाइन या मोबाइल बैंकिंग सेवाओं का इस्तेमाल जारी रख सकते हैं.
ATM से कैश विदड्रॉल कर सकते हैं. ऐप और UPI भी चालू रहेंगे. सालभर के लिए बैंकों की छुट्टियों का कैलेंडर रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) द्वारा नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट के प्रावधानों के तहत घोषित किया जाता है.
फरवरी में बैंक हॉलिडे की पूरी लिस्ट
- 1 फरवरी — बैंक रविवार की छुट्टी के चलते बंद रहेंगे.
- 8 फरवरी — रविवार की छुट्टी रहेगी.
- 14 फरवरी- दूसरे शनिवार के चलते देशभर में बैंक बंद रहेंगे.
- 15 फरवरी- रविवार होने की वजह से बैंक इस दिन बंद रहने वाले हैं.
- 18 फरवरी — लोसर के लिए गंगटोक, सिक्किम में बैंकों की छुट्टी रहेगी.
- 19 फरवरी — छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती के अवसर पर मुंबई, नागपुर और बेलापुर, महाराष्ट्र में बैंकों की छुट्टी रहेगी.
- 20 फरवरी — राज्य स्थापना दिवस समारोह के कारण आइजोल (मिजोरम), इंफाल (मणिपुर) में बैं
- 22 फरवरी — रविवार के चलते बैंक बंद रहेंगे.
- 28 फरवरी — बैंकों में चौथे शनिवार की छुट्टी रहेगी.
ये भी पढ़ें:

