देश की राजनीति में कई बार ऐसे बयान सामने आते हैं, जो देखते ही देखते बड़ा मुद्दा बन जाते हैं. कुछ ऐसा ही हुआ AIMIM की युवा पार्षद सहर शेख के बयान के साथ. उनके एक भाषण ने सियासत में हलचल मचा दी है. बयान सामने आने के बाद विपक्षी दलों ने इसे धमकी करार दिया, जबकि AIMIM और उनके समर्थक इसे गलत तरीके से पेश किया गया बयान बता रहे हैं.
यह पूरा मामला तब चर्चा में आया, जब सहर शेख का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ. वीडियो में वह एक सार्वजनिक मंच से भाषण देती दिख रही हैं. इसी दौरान उन्होंने कथित तौर पर कहा कि जरूरत पड़ी तो “हरा रंग दिखाने में देर नहीं लगेगी.” इसी एक लाइन को लेकर विवाद खड़ा हो गया. वीडियो फैलते ही राजनीतिक बयानबाजी शुरू हो गई और मामला राज्य से निकलकर राष्ट्रीय स्तर तक पहुंच गया.
सहर शेख AIMIM की 22 साल की युवा नेता हैं. वह महाराष्ट्र के ठाणे जिले के मुंब्रा इलाके से पार्षद चुनी गई हैं. AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी में उन्हें एक मुखर और जुझारू नेता के रूप में देखा जाता है. जिस इलाके से वह चुनी गई हैं, वहां बड़ी संख्या में मुस्लिम आबादी रहती है. स्थानीय मुद्दों को लेकर वह अक्सर प्रशासन से सवाल करती रही हैं.
कहां से की है पढ़ाई-लिखाई?
मुंब्रा के वार्ड नंबर 30 से निर्वाचित पार्षद सहर शेख की उम्र 29 वर्ष है. उन्होंने वर्ष 2017 में मुंबई यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट (BBM) की पढ़ाई पूरी की. राजनीति में आने से पहले वह कार वॉशिंग सेंटर का संचालन कर रही थीं.
इतनी है संपत्ति
चुनाव के दौरान दिए गए शपथपत्र में सहर शेख ने करीब 6 लाख 98 हजार 840 रुपये नकद और लगभग 120 ग्राम सोने की जानकारी दी है, जिसकी कीमत करीब 12 लाख रुपये बताई गई है.
चुनाव जीतने के बाद आक्रामक अंदाज
चुनाव जीतने के बाद सहर शेख जब अपने इलाके में पहुंचीं तो उनका अंदाज काफी आक्रामक दिखा. एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने शरद पवार की पार्टी के वरिष्ठ नेता और मुंब्रा-कलवा से लगातार चौथी बार विधायक बने जितेंद्र आव्हाण पर सीधा हमला बोला. अपनी स्पीच में उन्होंने कहा कि जनता ने किस तरह उन्हें हराया, यह सबके सामने है. सहर शेख, यूनुस शेख की बेटी हैं. बेटी की जीत के बाद यूनुस शेख ने जनता का आभार जताया.
यह भी पढ़ें – भारत से MBBS करके कनाडा में कैसे बन सकते हैं डॉक्टर? जानें आसान स्टेप‑बाय‑स्टेप गाइड
Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

