केवल इस स्कूटर के दम पर चल रही Suzuki की दुकान! बाकी सब ने किया निराश, देखिए सेल्स रिपोर्ट

सतीश कुमार
3 Min Read


Suzuki टू-व्हीलर इंडियन ऑटो मार्केट क पॉपुलर कंपनियों में से एक है. सेल के मामले में ये काफी संघर्ष करती हुई नजर आती है. पिछले महीने इन्होंने 1 लाख यूनिट के करीब बेचे हैं. ये आंकड़ा जनवरी 2025 में सेल की गईं 87,834 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 14.2 प्रतिशत की बढ़ोतरी को दर्शाता है.

इतनी मोटरसाइकिल सेल करने के बावजूद भी कंपनी का मार्केट शेयर मात्र 5.21 प्रतिशत रहा. जनवरी 2026 में Suzuki Access कंपनी का एकमात्र स्कूटर था, जिसने पॉजिटिविटी दिखाई. इसके अलावा, Burgman और Gixxer जैसे प्रोडक्ट्स की मांग घटी है. आइए, कंपनी की मॉडल वाइज सेल्स रिपोर्ट पर नजर डालते हैं.

Suzuki Access

लिस्ट में पहले नंबर पर सुजुकू एक्सेस है. इस पॉपुलर स्कूटर को पिछले महीने कुल 69,042 नए ग्राहक मिले. ये आंकड़ा जनवरी 2025 में बिकी इसकी कुल 54,587 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 26 प्रतिशत की शानदार बढ़ोतरी को दर्शाता है. कंपनी इसे मात्र ₹80,643 की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत पर बेचती है.

इसका डिजाइन क्लासिक और अर्बन स्टाइल में है. ग्राहक इसे LED हेडलाइट, मल्टीपल कलर्स और कॉम्पैक्ट बॉडी के साथ खरीद सकते हैं. फीचर्स में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, TFT डिस्प्ले, ABS और राइड कनेक्ट शामिल है. इसका 124cc एयर-कूल्ड इंजन 8.42 PS पावर और 10 Nm टॉर्क देता है. 5L फ्यूल टैंक वाला ये स्कूटर 45-47 kmpl का माइलेज देने में सक्षम है.

Suzuki Burgman

बिक्री के मामले में दूसरे नंबर पर Burgman है. इसे पिछले महीने 23,474 ने ग्राहक मिले हैं. ये आंकड़ा जनवरी 2025 में बिकी इसकी कुल 25,607 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 8 प्रतिशत की गिरावट को दर्शाता है.

Suzuki Avenis

सेल के मामले में तीसरे नंबर पर एवेनिस है. पिछले महीने इसकी कुल 5,068 यूनिट बिकी हैं. ये आंकड़ा जनवरी 2025 में बिकी इसकी कुल 5,394 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 6 प्रतिशत की गिरावट को दर्शाता है.

Suzuki Gixxer

चौथे नंबर पर जिक्सर का नाम है. इस पॉपुलर बाइक को पिछले महीने 1,211 नए ग्राहक मिले. ये आंकड़ा जनवरी 2025 में सेल की गईं इसकी कुल 1,628 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 26 प्रतिशत की गिरावट को दर्शाता है.

Suzuki e Access

हाल ही में लॉन्च हुआ सुजुकी ई एक्सेस कंपनी के टॉप 5 टू-व्हीलर वाली लिस्ट में शामिल हो गया है. पिछले महीने इसकी कुल 703 यूनिट बिकी हैं. इसके अलावा, V-Strom SX की 688 यूनिट, Hayabusa की 52 यूनिट, Gixxer 250 की 47 यूनिट और V-Strom 800 DE की मात्र 11 यूनिट बिकी हैं. वहीं, GSX-8R, Intruder और Katana को कोई ग्राहक नहीं मिला.



Source link

Share This Article
Satish Kumar Is A Journalist With Over 10 Years Of Experience In Digital Media. He Is Currently Working As Editor At Aman Shanti, Where He Covers A Wide Variety Of Technology News From Smartphone Launches To Telecom Updates. His Expertise Also Includes In-depth Gadget Reviews, Where He Blends Analysis With Hands-on Insights.