कौन हैं इंस्टा अंकल, जिनकी पहली ही रील ने सोशल मीडिया पर काटा बवाल, यूजर्स ने ऐसे किया सैल्यूट

सतीश कुमार
4 Min Read


सोशल मीडिया की दुनिया में आज हर दिन नए कंटेंट क्रिएटर सामने आते हैं. लेकिन हाल ही में उत्तर प्रदेश के एक 70 वर्षीय विनोद कुमार ने अपनी सादगी से इंटरनेट पर धूम मचा दी है. उनकी पहली ही इंस्टाग्राम रील ने 72 घंटे के अंदर 3 करोड़ से ज्यादा व्यूज बटोर लिए. बिना किसी एडिटिंग, बिना किसी दिखावें और बिना प्रोफेशनल सेटअप के बने उनके यह वीडियो लोगों के दिल को छू गए. सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद  70 वर्षीय विनोद कुमार को यूजर्स प्यार से इंस्टा अंकल का कर बुला रहे हैं.

कौन है सोशल मीडिया सेंसेशन इंस्टा अंकल?

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में विनोद कुमार शर्मा अपने पहले व्लॉग में सादगी भरे अंदाज में कहते हैं. 70 साल की उम्र में मैं अपना पहला व्लॉग बना रहा हूं. आगे कहते हैं मेरा नाम विनोद कुमार है मैं यूपी का रहने वाला हूं, मुझे व्लॉग बनाना नहीं आता है, फिर भी मैं कोशिश कर रहा हूं कि समय व्यतीत करने के लिए वह व्लॉग बनाया जाए. आशा है आपको मेरा यह व्लॉग पसंद आएगा, जिससे मैं प्रोत्साहित होकर आगे भी इस कार्य को जारी रख सकूं. उनकी यही सादगी और ईमानदारी लोगों को बहुत पसंद आई.

विनोद शर्मा के वीडियो ने सेलिब्रिटीज का भी ध्यान अपनी और खींचा बॉलीवुड से लेकर टीवी इंडस्ट्री तक कई सेलिब्रिटीज उनके वीडियो की तारीफ कर रहे हैं. इसके अलावा विनोद कुमार शर्मा के व्लॉग की कहानी से लोग प्रेरणा ले रहे हैं कि सीखने और कुछ नया शुरू करने की कोई उम्र नहीं होती है. रिटायरमेंट के बाद समय को पॉजिटिव तरीके से बिताने की उनकी कोशिश लाखों लोगों के लिए अब प्रेरणा बन गई है.

भारत ही नहीं, पाकिस्तान से भी इंस्टा अंकल को मिला प्यार

इंस्टा अंकल के इस वीडियो को 20 लाख से ज्यादा लाइक्स मिले और हजारों कमेंट्स आए. खास बात यह रही कि पाकिस्तान से भी यूजर्स होने सपोर्ट कर रहे हैं उनके इस वीडियो को देखकर एक यूजर ने कमेंट किया अंकल आप का व्लॉग पाकिस्तान तक पहुंच गया है, लॉट्स ऑफ लव एंड रिस्पेक्ट. वहीं दूसरे ने कहा सीखने की कोई उम्र नहीं होती है, यह अपने प्रूफ कर दिया है. वहीं एक और यूजर ने इंस्टा अंकल का वीडियो देखकर कमेंट किया फुल सपोर्ट है अंकल जी.

वहीं, एक यूजर ने कहा कि अंकल हम सबको आपसे मोटिवेशन मिल रहा है. एक कमेंट आया अंकल आप ऑलरेडी हीरो हो तो वहीं किसी ने मजाक के अंदाज में कहा 90 प्रतिशत व्लॉगर से अच्छा बना रहे हो अंकल जी, लगे रहो… एक यूजर ने कमेंट किया राम-राम अंकल जी, बची हुई जिंदगी मौज से काटो. वहीं लास्ट में एक और यूजर ने कमेंट किया देख रहे हो विनोद! ये हैं विनोद बाऊ जी, 70 साल के यंग बाऊ जी.

ये भी पढ़ें-Rakul Preet Singh को इग्नोर कर गए Lakshay Jaggi, वायरल वीडियो ने इंटरनेट पर छेड़ी बहस





Source link

Share This Article
Satish Kumar Is A Journalist With Over 10 Years Of Experience In Digital Media. He Is Currently Working As Editor At Aman Shanti, Where He Covers A Wide Variety Of Technology News From Smartphone Launches To Telecom Updates. His Expertise Also Includes In-depth Gadget Reviews, Where He Blends Analysis With Hands-on Insights.