Technology

क्या आईफोन का जलवा हो जाएगा खत्म? अब एंड्रॉयड पर आने वाला है यह धांसू फीचर, गूगल ने कर दिया ऐलान

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On February 6, 2026
1 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

[ad_1]

अभी तक केवल ऐप्पल डिवाइसेस में मिलने वाला एयरड्रॉप फीचर एंड्रॉयड फोन पर भी आने वाला है. दरअसल, पिछले साल ऐप्पल और गूगल ने ऐलान किया था कि एयरड्रॉप सिस्टम अब पिक्सल के क्विक शेयर के साथ काम करेगा. शुरुआत में यह केवल पिक्सल 10 सीरीज के डिवाइस तक ही लिमिटेड था. यानी केवल पिक्सल 10 डिवाइसेस से ही फाइल्स को आईफोन में एयरड्रॉप किया जा सकता था, लेकिन अब यह फीचर सारे एंड्रॉयड यूजर्स के लिए आने वाला है. 

गूगल ने कर दिया कंफर्म

नवंबर, 2025 में गूगल ने एंड्रॉयड डिवाइस पर एयरड्रॉप फीचर का ऐलान किया था. अब कंपनी ने कंफर्म कर दिया है कि यह फीचर सभी एंड्रॉयड डिवाइसेस के लिए अवेलेबल हो जाएगा. एंड्रॉयड के वाइस प्रेसिडेंट एरिक के ने कहा कि इसी साल यूजर इस फीचर का फायदा उठा पाएंगे. उन्होंने कहा कि हमने इसे तैयार करने में काफी समय और एनर्जी लगाई है. यह न सिर्फ आईफोन के साथ कंपैटिबल होगा, बल्कि आईपैड और मैकबुक के साथ भी काम करेगा. अब हम अपने पार्टनर के साथ मिलकर इसका दायरा बढ़ाने जा रहे हैं. जल्द ही इसे लेकर ऑफिशियल ऐलान होने वाला है.

नई ऐप ला सकती है गूगल

बता दें कि पिछले काफी समय से इस फीचर का इंतजार किया जा रहा था. गूगल ने भी पिछले साल ऐसे संकेत दिए थे, जिनसे पता चला कि यह फीचर केवल पिक्सल डिवाइसेस तक ही सीमित नहीं रहेगा. कहा जा रहा है कि गूगल इसके लिए एक ऐप लेकर आएगी, जिसे गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकेगा. इसकी मदद से आईफोन पर वायरलेस डेटा ट्रांसफर करना एकदम आसान हो जाएगा. गूगल के अलावा दूसरी कंपनियां भी अपने डिवाइसेस को एयरड्रॉप के कंपैटिबल बनाने की तैयारी में जुटी हुई हैं. क्वालकॉम और नथिंग ने कहा है कि उनके डिवाइसेस पर भी यह फंक्शन काम करेगा.

ये भी पढ़ें-

फोन कैमरा के ये हिडन यूज आपने सोचे भी नहीं होंगे, फोटो लेने के अलावा कर सकता है कई काम

[ad_2]

Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Satish Kumar एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और न्यूज़ पब्लिशर हैं। ये Sarkari Yojana, Technology News और Automobile Updates पर लेख लिखते हैं। इनके लेखों का उद्देश्य लोगों को सही और तेज जानकारी देना है।