- सुरक्षा अपडेट्स और सिस्टम बदलावों के लिए रीस्टार्ट करना ज़रूरी है।
Smartphone Restart: आजकल स्मार्टफोन हमारी जिंदगी का सबसे जरूरी हिस्सा बन चुका है. सुबह अलार्म से लेकर रात की आखिरी चैट तक, हर काम फोन पर ही होता है. लेकिन लगातार इस्तेमाल के कारण फोन की स्पीड धीमी होना, हैंग होना या बैटरी जल्दी खत्म होना जैसी समस्याएं आम हो गई हैं. ऐसे में एक छोटा सा काम रोजाना Smartphone Restart करना आपके फोन को लंबे समय तक बेहतर हालत में रख सकता है.
आखिर क्यों जरूरी है फोन Restart करना?
जब हम लगातार कई Apps इस्तेमाल करते हैं तो फोन की RAM और Background Processes पर दबाव बढ़ जाता है. कई Apps बंद करने के बाद भी बैकग्राउंड में चलते रहते हैं जिससे फोन धीरे-धीरे स्लो होने लगता है. Restart करने से ये फालतू Processes बंद हो जाते हैं और सिस्टम फ्रेश तरीके से शुरू होता है. इसे ऐसे समझिए जैसे इंसान को आराम की जरूरत होती है, वैसे ही फोन को भी रीफ्रेश होने की जरूरत पड़ती है.
Performance होती है बेहतर
अगर आपका फोन बार-बार Hang होता है या Apps खुलने में ज्यादा समय लेते हैं, तो रोजाना Restart करने से काफी फर्क पड़ सकता है. Restart के बाद RAM खाली हो जाती है और प्रोसेसर पर दबाव कम हो जाता है. इससे फोन पहले की तुलना में ज्यादा स्मूद चलता है. खासकर Gaming करने वाले और Heavy Apps इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए यह आदत काफी फायदेमंद साबित हो सकती है.
Battery Life पर भी पड़ता है असर
कई बार कुछ Apps बिना जरूरत के बैटरी खर्च करते रहते हैं. यूजर को पता भी नहीं चलता और फोन की बैटरी तेजी से खत्म होने लगती है. फोन Restart करने से ऐसे Apps और Background Activities बंद हो जाती हैं जिससे बैटरी बैकअप बेहतर हो सकता है. अगर आपका फोन बिना ज्यादा इस्तेमाल के भी जल्दी Discharge हो रहा है तो एक बार Restart करके जरूर देखें.
Overheating की समस्या हो सकती है कम
गर्मी के मौसम में या लंबे समय तक वीडियो देखने और गेम खेलने के दौरान फोन गर्म होना आम बात है. लेकिन लगातार गर्म रहना फोन के Hardware को नुकसान पहुंचा सकता है. Restart करने से प्रोसेसर को थोड़ी राहत मिलती है और कई अनावश्यक Processes बंद हो जाते हैं जिससे Heating कम हो सकती है.
Security और Updates में भी मददगार
कई बार फोन में छोटे Bugs या Software Glitches आ जाते हैं. Restart करने से ये समस्याएं अपने आप ठीक हो सकती हैं. इसके अलावा कुछ Security Updates और System Changes सही तरीके से लागू होने के लिए भी Restart जरूरी होता है. यही वजह है कि कई Smartphone कंपनियां समय-समय पर फोन Restart करने की सलाह देती हैं.
कितनी बार Restart करना सही है?
एक दिन में बार-बार फोन Restart करने की जरूरत नहीं होती. लेकिन दिन में एक बार या कम से कम हफ्ते में 2-3 बार फोन Restart करना अच्छी आदत मानी जाती है. रात में सोने से पहले फोन Restart करना सबसे आसान तरीका हो सकता है.
यह भी पढ़ें:
अचानक बंद हो गया आपका X अकाउंट? जानिए क्यों हुआ Withheld और मिनटों में कैसे पा सकते हैं वापस