क्रेडिट कार्ड को टक्कर देगा UPI! आ सकता है ऐसा धांसू फीचर, यूजर्स की हो जाएगी मौज

सतीश कुमार
3 Min Read


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

UPI Loan Without Interest: डिजिटल पेमेंट की दुनिया में यूपीआई एक और बड़ा कदम उठाने की तैयारी कर रहा है. अब यूपीआई के माध्यम से छोटे कर्ज को आसान और लचीला बनाने पर काम किया जा रहा है. बैंकों और नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) के बीच चल रही चर्चा सफल रही तो यूपीआई से मिलने वाले लोन पर भी सीमित समय के लिए ब्याज नहीं देना पड़ेगा.

जैसा कि क्रेडिट कार्ड में होता है. यह बदलाव जहां आम यूजर्स के लिए राहत लेकर आ सकता है, वहीं क्रेडिट कार्ड से जुड़ी कंपनियों की चिंता बढ़ना लाजमी हैं….

यूपीआई क्रेडिट लाइन

लोगों के बीच यूपीआई  क्रेडिट लाइन उतनी फेमस नहीं हुई. इसकी एक बड़ी वजह थी इसका ब्याज वाला सिस्टम. जब भी कोई यूजर इस सुविधा से भुगतान करता था तो उसी दिन से उस रकम पर ब्याज जुड़ने की संभावना होती थी.

उदाहरण के लिए अगर किसी के अकाउंट में पैसे न हों और उसे तुरंत पैसों की जरूरत हो तो ऐसी स्थिति में रकम तो मिल जाती थी. लेकिन ब्याज का दबाव तुरंत शुरू हो जाता था. जिसके डर से ज्यादातर लोग यूपीआई क्रेडिट लाइन का इस्तेमाल करने से बचते हैं.  

क्या है नया प्लान?

NPCI के नए प्लान के तहत यूपीआई क्रेडिट लाइन को क्रेडिट कार्ड की तरह ग्रेस पीरियड देने की है. इस पीरियड में ग्राहकों से किसी तरह का ब्याज नहीं लिया जाएगा. इस तरह की सुविधा क्रेडिट कार्ड में मिलती है.

यानी की जरूरत पड़ने पर आप क्रेडिट लाइन से खर्च करें और बिल की तारीख से पहले इसका भुगतान कर दें. ऐसा करने पर किसी तरह का एकस्ट्रा चार्ज नहीं लिया जाएगा. 

कुछ बैंकों ने शुरू की नई पहल

इस बदलाव की शुरुआत कुछ चुनिंदा बैंकों से हो चुकी है. यस बैंक ने अपनी यूपीआई क्रेडिट लाइन पर 45 दिनों तक बिना ब्याज भुगतान की सुविधा देना शुरू किया है. वहीं, सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक भी 30 दिन का ब्याज-मुक्त समय अपने ग्राहकों को दे रही है.

इन शुरुआती कदमों से संकेत मिलता है कि बैंकिंग सेक्टर इस नए मॉडल को गंभीरता से आजमा रहा है और आने वाले समय में इसमें और तेजी आ सकती है.

यह भी पढ़ें: Budget 2026: बजट से पहले अधिकारी क्यों हो जाते हैं ‘लॉक’? जानिए लॉक-इन पीरियड के बारे में..



Source link

Share This Article
Satish Kumar Is A Journalist With Over 10 Years Of Experience In Digital Media. He Is Currently Working As Editor At Aman Shanti, Where He Covers A Wide Variety Of Technology News From Smartphone Launches To Telecom Updates. His Expertise Also Includes In-depth Gadget Reviews, Where He Blends Analysis With Hands-on Insights.
Leave a Comment