खेसारीलाल यादव की फिल्म ‘अग्नि परीक्षा’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, दिखा एक्शन, रोमांस और सस्पेंस का धमाका

सतीश कुमार
3 Min Read


भोजपुरी फिल्मों के सुपर स्टार कहे जाने वाले खेसारीलाल यादव की मोस्ट अवेटेड फिल्म “अग्नि परीक्षा” का धांसू ट्रेलर रिलीज हो चुका है. फिल्म के ट्रेलर ने रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया है. सुर म्यूजिक के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर कुछ ही घंटों पहले इस ट्रेलर को रिलीज किया गया, जिसे कुछ ही घंटों में लाखों व्यूज मिल चुके हैं.

निर्माता सुरेंद्र यादव और निर्देशक लाल बाबू पंडित की इस फिल्म को लेकर दर्शकों में पहले से ही जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा था. ट्रेलर रिलीज होने के बाद ये एक्साइटमेंट और भी ज्यादा बढ़ चुकी है. फिल्म का ट्रेलर करीब 3 मिनट 39 सेकंड का है, जिसकी शुरुआत खेसारी लाल यादव के खतरनाक स्टंट सीन से होती है.

ट्रेलर में दिखे कई इमोशनल सीन्स

ट्रेलर में लंबे समय बाद सुशील सिंह का दमदार अंदाज भी देखने को मिला है. कहानी में सस्पेंस का तड़का देते हुए खेसारी के कई अलग-अलग शेड्स दिखाए गए हैं. इसके बाद रोमांस का रंग चढ़ता है, जहां आकांक्षा पुरी और नीलम गिरी के साथ उनके रोमांटिक और इमोशनल सीन्स देखने को मिलता है.

ट्रेलर में देखने को मिला कि खेसारी की शादी आकांक्षा पुरी के संग फिक्स होती है. लेकिन कहानी में बड़ा ट्विस्ट तब आता है जब वे मंदिर में नीलम गिरी के संग शादी कर लेहैं. इसके बाद कहानी में संघर्ष, बदला, परिवार और न्याय की लड़ाई का सिलसिला शुरू होता है, जो फिल्म को पूरी तरह मसाला एंटरटेनर बनाता है. ट्रेलर में फिल्म के गीतों की झलक भी देखने को मिल रही है, जो काफी शानदार है.

निर्माता सुरेंद्र यादव ने बताया कि “अग्नि परीक्षा” को बड़े पैमाने पर तैयार किया गया है, जिसमें दमदार एक्शन, भावनात्मक कहानी और भरपूर मनोरंजन का संतुलित मिश्रण देखने को मिलेगा. उन्होंने कहा कि होली जैसे बड़े त्योहार पर 4 मार्च को फिल्म की रिलीज इसलिए तय की गई है ताकि दर्शक परिवार के साथ सिनेमाघरों में इसका आनंद ले सकें. मेकर्स को भरोसा है कि खेसारीलाल यादव की पॉपुलैरिटी और मजबूत कहानी के दम पर यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफलता हासिल करेगी.

ये भी पढ़ें:-Anupama Spoiler: कोठारी परिवार का सरेआम तमाशा बनाएगा गौतम, पाखी को धोखा देगा दिवाकर

 



Source link

Share This Article
Satish Kumar Is A Journalist With Over 10 Years Of Experience In Digital Media. He Is Currently Working As Editor At Aman Shanti, Where He Covers A Wide Variety Of Technology News From Smartphone Launches To Telecom Updates. His Expertise Also Includes In-depth Gadget Reviews, Where He Blends Analysis With Hands-on Insights.