गांव-देहात के लिए बेस्ट हैं TVS की ये 5 सस्ती बाइक, कीमत मात्र ₹39,500 से शुरू

सतीश कुमार
3 Min Read


TVS इंडियन मार्केट में अपनी किफायती दाम, बेहतरीन माइलेज और मजबूत बिल्ड क्वालिटी वाली मोटरसाइकिलों के लिए जानी जाती है. खासकर ग्रामीण इलाकों, छोटे शहरों और बजट में रहकर दोपहिया वाहन खरीदने वाले ग्राहकों के बीच TVS की कम कीमत वाली बाइक्स बहुत पॉपुलर हैं.

मौजूदा समय में TVS के पास कई ऐसे मॉडल हैं, जो रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने के साथ-साथ कम रखरखाव और ज्यादा माइलेज देते हैं. इनमें TVS XL 100 से लेकर Raider 125 तक का नाम शामिल है. अगर आप आने वाले दिनों में एक सस्ती और अच्छी टू-व्हीलर खरीदने चाहते हैं, तो टॉप-5 सबसे किफायती टू-व्हीलर्स की लिस्ट देखिए.

1. TVS XL 100

TVS XL 100 भारत की सबसे किफायती टू-व्हीलर है. इसकी एक्स-शोरूम कीमत फरवरी 2026 में 44,550 रुपये से शुरू होती है. इसमें 99.7cc का सिंगल-सिलेंडर इंजन लगा है, जो करीब 4.3 bhp पावर और 4.5 Nm टॉर्क जनरेट करता है. इसकी सबसे बड़ी खासियत माइलेज है, जो 60-70 kmpl तक जाती है. ये खासकर ग्रामीण इलाकों, छोटे व्यापारियों, किसानों और दूध- सब्जी वाले वालों के बीच बहुत पॉपुलर है.

2. TVS Radeon

Radeon की सबसे पॉपुलर कम्यूटर बाइक्स में से एक है. इसकी एक्स-शोरूम कीमत 55,100 रुपये से शुरू होती है. 109.7cc इंजन वाला ये मॉडल 8.19 PS पावर और 8.7 Nm टॉर्क देता है. Radeon की खासियत इसका i-Touchstart सिस्टम, LED डे-टाइम रनिंग लाइट्स, डिजिटल-एनालॉग कंसोल और बेहतर सीटिंग है. माइलेज भी 73-75 kmpl के आस-पास है.

3. TVS Sport

TVS Sport की शुरुआती कीमत 55,500 रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है. ये 109.7cc इंजन वाली बाइक है, जो 8 bhp के आसपास पावर देती है. इसकी सबसे बड़ी ताकत है 80 kmpl तक की शानदार माइलेज है, जो इसे डेली कम्यूटर्स और मिडल क्लास के लिए परफेक्ट ऑप्शन बनाती है. इसका डिजाइन बिल्कुल सिंपल और क्लासिक है, जिसमें एनालॉग मीटर, ड्रम ब्रेक और बेसिक फीचर्स हैं.

4. TVS Star City Plus

Star City Plus की कीमत 72,500 रुपये से शुरू होती है. ये भी 109.7cc इंजन वाली बाइक है, जो ETFi (EcoThrust Fuel Injection) टेक्नोलॉजी के साथ आती है. इससे माइलेज 80-85 kmpl तक पहुंच जाता है, जो सेगमेंट में सबसे ज्यादा है. इस बाइक में बेहतर सीट क्वालिटी, सस्पेंशन और लंबी राइडिंग के लिए बेहतर पोस्चर है. कुछ वेरिएंट में डिस्क ब्रेक और डिजिटल कंसोल भी मिलता है.

5. TVS Raider 125

Raider 125 कंपनी की सबसे किफायती 125cc बाइक है. इसकी एक्स-शोरूम कीमत 82,000 रुपये से शुरू होती है. 124.8cc इंजन 11.2 bhp पावर और 11.2 Nm टॉर्क देता है. ये बाइक स्पोर्टी लुक, LED हेडलाइट, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, USB चार्जिंग और बेहतर हैंडलिंग के साथ आती है. माइलेज 55-60 kmpl के आस-पास रहता है.



Source link

Share This Article
Satish Kumar Is A Journalist With Over 10 Years Of Experience In Digital Media. He Is Currently Working As Editor At Aman Shanti, Where He Covers A Wide Variety Of Technology News From Smartphone Launches To Telecom Updates. His Expertise Also Includes In-depth Gadget Reviews, Where He Blends Analysis With Hands-on Insights.